Kia ने भारत में अपनी फेसलिफ्ट फैमिली MPV नई Carens Clavis को पेश कर दिया है। इसके डिजाइन में तो नयापन नहीं है पर फीचर्स काफी नए देखने को मिलते हैं। फिलहाल इसकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन अगले महीने इसकी भी घोषणा हो जाएगी। अगर आप भी इस MPV ओ खरीदने की सोच रहे हैं तो आइये जानते हैं इसके फीचर्स से लेकर इंजन तक के बारे में और साथ ही हम आपको बताएंगे कि नई Clavis को खरीदना फायदेमंद होगा या नहीं….
किआ की नई एमपीवी Carens Clavis को नए 2.0 डिजाइन के साथ ऑफर किया गया है। इसी डिजाइन पर कंपनी की ओर से EV9, Syros जैसी कारों को भी ऑफर किया जा रहा है। लेकिन इस मॉडल के डिजाइन में नयापन नहीं है, इस तरह का डिजाइन हम पहले भी किआ की कारों में देख चुके हैं।
नई Carens Clavis में एलईडी डीआरएल, एलईडी आइस क्यूब हेडलाइट्स, कनेक्टिड एलईडी टेल लैंप, 17 इंच अलॉय व्हील्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं इसमें 26.62 इंच ड्यूल स्क्रीन, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, 64 रंग एंबिएंट लाइट्स, 360 डिग्री कैमरा, एयर प्यूरीफायर, बोस ऑडियो सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, टू स्पोक स्टेयरिंग व्हील, ड्यूल टोन इंटीरियर, पुश बटन स्टॉर्ट/स्टॉप और सेकेंड रो कैप्टन सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इस गाड़ी में 6 एयरबैग, ABS+EBD, हिल असिस्ट, पार्किंग सेंसर, डिस्क ब्रेक और साथ ही 20 सेफ्टी फीचर्स के साथ Level-2 ADAS भी शामिल है।
इंजन की बात करें तो नई Carens Clavis 1.5 लीटर का पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से इंजन का चुनाव कर सकते हैं। इस गाड़ी की बुकिंग आज रात 12 बजे से शुरू कर दी जाएगी। भारत में इसका सीधा मुकाबला Mahindra Scorpio N, XUV 700, Tata Safari, MG Hector, Toyota Innova Crysta के साथ होगा। इसकी संभावित एक्स शोरूम कीमत 15 लाख रुपये के आस पास हो सकती है।
यह भी पढ़ें: AC ऑन होने पर भी Car नहीं हुई ठंडी तो क्या है वजह? तुरंत करें ये काम
संबंधित खबरें
गाड़ी का माइलेज अचानक गिरने पर सबसे पहले ये 6 चीजें करें चेक
13 hrs agoMaruti की कारों पर दिवाली ऑफर, इन मॉडल पर मिल रही बंपर छूट
16 hrs agoTesla की कार पहले उल्टी चली, फिर हवा में उड़ी! वीडियो देख नहीं होगा यकीन
19 hrs agoबाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
1 day agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
1 day agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
1 day agoToyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
2 days agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
2 days agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
2 days agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines