2025 Kia Carens Clavis EV: भारतीय कार बाजार में आज (15 जुलाई) को Kia अपनी नई Carens Clavis EV को लॉन्च करने जा रही है। You tube पर इसका लाइव 11.50 AM पर होगा। लगातार इस गाड़ी को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। यह एक 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जिसे फैमिली को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसे दो बैटरी पैक के साथ पेश किया जाएगा। Clavis EV के डिजाइन से लेकर रेंज तक की जानकारी लॉन्च से ही सामने आ चुकी है। आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया इसमें देखने को मिल सकता है।
बैटरी और रेंज
नई Kia Carens Clavis EV को दो बैटरी पैक के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें एक 42 kWh बैटरी पैक और दूसरा 51.4 kWh बैटरी पैक शामिल होगा। ये दोनों ही कम और ज्यादा रेंज के हिसाब से हैं और उसी हिसाब से इनकी कीमत भी तय की जाएगी। माना जा रहा है कि छोटा बैटरी पैक 400 किलोमीटर के आस-पास की रेंज ऑफर कर सकता है जबकि बड़ा बैटरी पैक 490-500km तक की रेंज डे सकता है।
कितनी होगी कीमत?
Kia ने Carens Clavis EV से ठीक पहले ही इसका पेट्रोल मॉडल पेश किया था । माना जा रहा ही कि कंपनी इसे 18 लाख रुपये की शुरूआती कीमत में लॉन्च कर सकती है। सेफ्टी के लिये गाड़ी में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD, डिस्क ब्रेक, 360 डिग्री कैमरा, लेवल 2 ADAS 3 पॉइंट सीट बेल्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
नई Kia Carens Clavis EV ऐसे ग्राहकों को टारगेट करेगी जो किफायती फैमिली कार खरीदना चाहते हैं। इसे अलग-अलग कलर में उतारा जाएगा। यह देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक EV MPV साबित हो सकती है। इसमें नॉर्मल चार्जिंग के साथ फ़ास्ट चार्जिंग का भी ऑप्शन मिलेगा।
MG भी अपनी प्रीमियम लग्जरी MPV M9 को इस महीने बाजार में लॉन्च करने जा रही है। यह एक सुपर लग्जरी एमपीवी होगी, जिसकी कीमत 60 लाख रुपये तक जाती है।
यह भी पढ़ें: महिंद्रा का मानसून ऑफर, 2.50 लाख का दे दिया डिस्काउंट, ऑफर कुछ ही समय के लिए
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
21 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
23 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines