Kia Carens Clavis EV: किआ इंडिया ने हाल ही में Carens Clavis को लॉन्च किया था। फीचर्स और स्पेस के मामले में यह अच्छी जरूर है पर डिजाइन के मामले में एक बार फिर किआ ने निराश किया है। खबर आ रही है कि कंपनी इस साल कैरेंस क्लाविस का इलेक्ट्रिक मॉडल लेकर आ रही है। आपको बता दें कि किआ 2 नई इलेक्ट्रिक कारों पर काम कर रही है, जिनमें से एक MPV होगी, जबकि दूसरी SUV हो सकती है, जिसे अगले साल लॉन्च किया जा सकता है।
सोर्स के मुताबिक कैरेंस क्लाविस EV को मौजूदा ICE मॉडल से थोड़ा अलग डिजाइन मिल सकता है। लेकिन इसकी उम्मीद थोड़ी कम नजर आ रही है। नए मॉडल में नया फ्रंट डिजाइन, LED DRL और थोड़े अलग डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। नए इलेक्ट्रिक मॉडल में 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच के डिजिटल कंसोल मिल सकता है। इसके अलावा सनरूफ, लेवल-2 ADAS, वेंटिलेटेड सीटें और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स खास होंगे।
नई Carens Clavis EV के लिए कंपनी हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक वाला बैटरी पैक उधार ले सकती है। आगामी मॉडल में 42kWh और 51.4kWh बैटरी पैक मिल सकता है। यह कार 390 किलोमीटर और 473 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज ऑफ़र कर सकती है। इतना ही नहीं क्रेटा EV के समान फ्रंट-एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर देखने को मिल सकती है जो 135-171PS का पावर देती है। क्लाविस EV की एक्स-शोरूम कीमत 18 लाख से 20 लाख रुपये के आस-पास रहने की उम्मीद है।
क्या करना चाहिए Kia Carens Clavis EV का इंतजार ?
भारतीय कार बाजार में Kia एक ऐसी कार कंपनी है, जो फीचर्स के दम पर ही ग्राहकों को लुभाती है, लेकिन डिजाइन के मामले में इनकी Kia की कारें बहुत ज्यादा आकर्षित नहीं कर पाती। ऐसे में बाजार में दूसरे ऑप्शन काफी बेहतर हैं। अगर आपके पास कोई ऑप्शन या चॉइस नहीं है तो आप Kia के बारे में विचार कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: आ गया TVS का नया Jupiter 125, सुजुकी एक्सेस को देगा कड़ी टक्कर
संबंधित खबरें
Hyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 hr agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
5 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines