---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Kia Carens Clavis EV इस साल दस्तक देगी! क्रेटा EV से होगा खास कनेक्शन

नई Carens Clavis EV के लिए कंपनी हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक वाला बैटरी पैक उधार ले सकती है। आगामी मॉडल में 42kWh और 51.4kWh बैटरी पैक मिल सकता है। यह कार 390 किलोमीटर और 473 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज ऑफ़र कर सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

Kia Carens Clavis EV: किआ इंडिया ने हाल ही में Carens Clavis को लॉन्च किया था। फीचर्स और स्पेस के मामले में यह अच्छी जरूर है पर डिजाइन के मामले में एक बार फिर किआ ने निराश किया है। खबर आ रही है कि कंपनी इस साल कैरेंस क्लाविस का इलेक्ट्रिक मॉडल लेकर आ रही है। आपको बता दें कि किआ 2 नई इलेक्ट्रिक कारों पर काम कर रही है, जिनमें से एक MPV होगी, जबकि दूसरी SUV  हो सकती है, जिसे अगले साल लॉन्च किया जा सकता है।

सोर्स के मुताबिक कैरेंस क्लाविस EV को मौजूदा ICE मॉडल से थोड़ा अलग डिजाइन मिल सकता है। लेकिन इसकी उम्मीद थोड़ी कम नजर आ रही है। नए मॉडल में नया फ्रंट डिजाइन, LED DRL और थोड़े अलग डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। नए इलेक्ट्रिक मॉडल में 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच के डिजिटल कंसोल मिल सकता है। इसके अलावा  सनरूफ, लेवल-2 ADAS, वेंटिलेटेड सीटें और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स खास होंगे।

---खबर नीचे जारी है---

नई Carens Clavis EV के लिए कंपनी हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक वाला बैटरी पैक उधार ले सकती है। आगामी मॉडल में 42kWh और 51.4kWh बैटरी पैक मिल सकता है। यह कार 390 किलोमीटर और 473 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज ऑफ़र कर सकती है। इतना ही नहीं क्रेटा EV के समान फ्रंट-एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर देखने को मिल सकती है जो 135-171PS का पावर देती है। क्लाविस EV की  एक्स-शोरूम कीमत 18 लाख से 20 लाख रुपये के आस-पास रहने की उम्मीद है।

---खबर नीचे जारी है---

क्या करना चाहिए Kia Carens Clavis EV का इंतजार ?

भारतीय कार बाजार में Kia एक ऐसी कार कंपनी है, जो फीचर्स के दम पर ही ग्राहकों को लुभाती है, लेकिन डिजाइन के मामले में इनकी Kia की कारें बहुत ज्यादा आकर्षित नहीं कर पाती। ऐसे में बाजार में दूसरे ऑप्शन काफी बेहतर हैं। अगर आपके पास कोई ऑप्शन या चॉइस नहीं है तो आप Kia के बारे में विचार कर सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: आ गया TVS का नया Jupiter 125, सुजुकी एक्सेस को देगा कड़ी टक्कर

First published on: May 30, 2025 07:10 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola