हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बैटरी पर दौड़ेगी Kia की ये 7 सीटर कार, फुल चार्ज में चलेगी 500km

Kia 7 seater EV: Kia इंडिया भी अब भारत में ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने की तैयारी में लगी है। खबर आ रही है कि कंपनी अपनी 7 सीटर कार Carens का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करेगी।

विज्ञापन

Kia 7 Seater Electric Car: देश में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड लगतार बढ़ रही है और कंपनियां भी ग्राहकों को लुभाने के नए-नए ऑफर और मॉडल बाजार में उतारा रही है। सरकार भी EVs पर पूरा फोकस कर रही है। अब धीरे-धीरे EVs की कीमतें भी पेट्रोल कारों के बराबर और इससे भी हो रहा है।

MG ने तो बिना बैटरी पैक के ही कारें बजार में उतार दी है साथ ही 60% Buyback की भी सुविधा मिल रही है। खैर Kia इंडिया भी अब भारत में ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने की तैयारी में लगी है। खबर आ रही है कि कंपनी अपनी 7 सीटर कार Carens का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करेगी।

हैचबैक और SUV के बाद अब MPV भी इलेक्ट्रिक अवतार में आने को तैयार हैं। फैमिली को क्लास को ध्यान में रखते हुए अब Kia भी अपनी मौजूदा 7 सीटर कार  Carens का इलेक्ट्रिक वर्जन  इस साल के अंत तक या फिर अगले साल बाजार में उतार सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नया मॉडल अगले साल होने वाले ऑटो एक्सपो में भी पेश किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह अपने सेगमेंट की सबसे सस्ती EV MPV होगी।

विज्ञापन

Carens EV के डिजाइन में नयपान  

Kia की नई Carens EV को अभी हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। पेट्रोल मॉडल की तुलना में इसके डिजाइन में भी काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। मौजूदा पेट्रोल Carens से अलग डिजाइन के लिए इसमें नई ग्रिल, बोनट, बम्पर और व्हील्स में नयापन दिया जायेगा साथ ही साथ EV का LOGO गाड़ी के अलग अलग हिस्सों पर देखने को मिलेगा।

Image Credit: newcarscoops

विज्ञापन

500 किलोमीटर तक की रेंज!

Kia Carens EV में बड़ी बैटरी का ऑप्शन मिलेगा। लेकिन अभी तक इसकी बैटरी का खुलासा नहीं किया गया है। उम्मीद है कि सिंगल चार्ज पर यह 500 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है। इसमें DC फ़ास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

सेफ्टी की पूरी गारंटी

Kia अपनी कारों में सेफ्टी को लेकर कोई चांस नहीं लेती। माना जा रहा है कि नए मॉडल में भी सेफ्टी का खास ध्यान रखा जाएगा। Carens EV में लेवल 2 ADAS, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के EBD, 6 एयरबैग्स ब्रेक असिस्ट, EPS और 3 पॉइंट सीट बेल्ट की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

इतना ही नहीं इसकी बॉडी हाई स्ट्रेंथ स्टील से लैस होगी ताकि एक्सीडेंट के दौरान गाड़ी में बैठे लोगों को पूरी सेफ्टी मिल सके। भारत में Kia अपनी नई Carens EV को 20 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च कर सकती है।

यह भी पढ़ें: 26km की माइलेज, 2 लाख का डिस्काउंट, टैक्स फ्री हुई Honda की ये कार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola