हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

सर्दियों में Electric Car नहीं देगी धोखा! बस फॉलो करें ये 5 जबरदस्त टिप्स

Winter electric car tips: सर्दियां शुरू हो रही हैं और ऐसे में अगर आप अपनी इलेक्ट्रिक कार को फिट रखना चाहते हैं तो यहां हम आपको कुछ इजी टिप्स बता रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं…

विज्ञापन

Winter electric car tips: आजकल मार्केट में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। लोगों की इसी जरूरत को देखते हुए कार कंपनियां भी इलेक्ट्रिक कार और बाइक लॉन्च कर रही हैं। हालांकि अब सर्दियों का मौसम आने वाला है। इस मौसम में पेट्रोल और डीजल गाड़ियों की देखभाल करना जरूरी हो जाता है। खासतौर पर अगर आपके पास इलेक्ट्रिक वाहन है, तब तो उनकी देखभाल बहुत जरूरी हो जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सर्दियों के मौसम में कई बार गाड़ियां स्टार्ट नहीं होती हैं। या फिर कुछ और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि आप अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ी की देखभाल कैसे कर सकते हैं ?

1. कार के हीटर को ऑन रखें

अधिकतर इलेक्ट्रिक कार को मार्केट में मोबाइल-कंट्रोल्ड ऐप्स के साथ उतारा गया है। यह कार को प्री-हीट करने में मददगार साबित होते हैं। सर्दियों के मौसम में आपको खास ख्याल रखना होगा कि सफर शुरू करने से पहले अपनी कार के हीटर को ऑन रखें। ऐसा करने से यह इंटीरियर को गर्म करने में मदद करेगा। दरअसल, प्री-कंडीशनिंग का काम होता है कार में कुछ मिनट पहले आने वाली दिक्कत से उसे बचाना।

विज्ञापन

2. कार को कवर से ढकें

अगर आप अपनी इलेक्ट्रिक कार को घर के बाहर पार्क कर रहे हैं तो इस बात का बेहद ख्याल रखें कि कार को कवर से ढका जाए। या फिर आप अपनी कार को गैरेज के अंदर कवर करते हुए रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि सर्दियों के मौसम में गाड़ी की बैटरी काफी ज्यादा डाउन हो जाती है। इस वजह से कई बार गाड़ी स्टार्ट नहीं होती है और आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपनी कार को गैरेज में कवर से ढक कर रखेंगे तो उसकी उसकी बैटरी की गर्मी बनी रहेगी।

3. फास्ट चार्जिंग करने से बचें

यह तो आपको पता ही होगा कि इलेक्ट्रिक कार की बैटरी में लिथियम प्लेटिंग होती है। सर्दियों के मौसम में यह लिथियम प्लेटिंग बैटरी को सबसे ज्यादा दिक्कत पहुंचाती है। दरअसल, इलेक्ट्रिक कार को फास्ट चार्जिंग की जरूरत पड़ती है। ऐसे में बैटरी बहुत ज्यादा गर्म होने की संभावना बढ़ जाती है। यही वजह है कि बैटरी वाली गाड़ियों को फास्ट चार्जिंग करने से रोका जाता है। अगर ऐसा करेंगे तो सर्दियों में आपकी गाड़ी में दिक्कत आ सकती है।

विज्ञापन

4. टायर का एयर प्रेशर चेक कराएं

सर्दियों के मौसम में टायर का एयर प्रेशर नियमित रूप से चेक करवाते रहना चाहिए क्योंकि इस मौसम में टायर का एयर प्रेशर  कम हो जाता है। अगर आप प्रेशर को समय-समय पर चेक करते रहेंगे तो आपकी गाड़ी चलते वक्त बेहतर परफॉर्म करेगी। साथ ही सही रेंज भी देगी।

5. कार में हीटेड सीट फीचर का यूज

आपको बता दें कि इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग मोड पर बेस्ड होती है, जिसे बनाने के लिए कंपनी फ्यूल इंजन का इस्तेमाल नहीं करती है। इसलिए कार के इंजन को गर्म करने के लिए हीटर को पूरी कैपेसिटी के साथ चलाना जरूरी हो जाता है, खासतौर पर सर्दियों के मौसम में। इसलिए किसी प्रकार की समस्या से बचने के लिए आप अपनी इलेक्ट्रिक कार में हीटेड सीट फीचर का यूज करें। इससे ईवी रेंज बढ़ेगी और आपको कार को बार-बार चार्ज नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ना अंबानी ना अडानी, इस भारतीय शख्स के पास है 88 करोड़ की बुगाटी, सोचने पर मजबूर कर देंगे इसके फीचर्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola