हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Bullet और Yamaha से लोहा लेती है Kawasaki की यह Retro बाइक, जानें डिटेल्स

विज्ञापन
kawasaki w175

Retro Bikes: टू व्हीलर निर्माता कंपनी Kawasaki इंडियन बाजार में अपनी दमदार मोटरसाइकिलों के लिए जानी जाती है। कंपनी की रेट्रो लुक मोटरसाइकिल Kawasaki W175 बाजार में royal enfield bullet और Yamaha की bikes को टक्कर देती है।

Kawasaki W175 में धांसू 177 cc का इंजन है

Kawasaki W175 में धांसू 177 cc का इंजन है। यह दमदार इंजन 13 PS की पावर क्षमता और 13.2 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। धाकड़ इंजन के बावजूद बाइक 45 kmpl की माइलेज देती है। इसमें फ्रंट और रियर दोनों डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें ट्यूबलेस टायर हैं।

और पढ़िए – Slim Frame और धाकड़ इंजन Kawasaki ने लॉन्च की अपनी क्रूजर बाइक Vulcan S, जानें कीमत

विज्ञापन

Kawasaki W175 retro roadster बाइक है

Kawasaki W175 retro roadster बाइक है। यह शुरूआती कीमत 1,47,000 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। इसमें डबल क्रैडल फ्रेम, टेलिस्कोपिक फोर्क और डुअल शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन सेटअप दिया गया है। बाइक में ट्विन-पिस्टन कैलिपर मिलते हैं। जो ब्रेकिंग सिस्टम को दमदार बनाते हैं। इसमें सिंगल-चैनल ABS भी मिलता है। बाजार में यह Yamaha FZ-X और Royal Enfield Bullet 350 को टक्कर देती है। इसके 2 वेरिएंट बाजार में मिलते हैं।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola