Kawasaki Versys 650 bike details in hindi: यंगस्टर्स को हाई स्पीड देने वाली स्मार्ट बाइक्स पसंद आती हैं। बाजार में ऐसी ही एक बाइक है Kawasaki Versys 650. इस बाइक में लॉन्ग रूट पर हाई पावर के लिए 649 cc का जबरदस्त इंजन दिया गया है। बाइक सिर्फ 4.2 सेकंड में 0 से 100 kmph तक की रफ्तार पकड़ लेती है। Kawasaki की यह बाइक फ्रंट में बड़ी विंडशील्ड और उसके साथ 4.3 इंच की स्मार्ट TFT स्क्रीन के साथ आती है, जो इसके लुक्स को फ्यूचरिस्टिक बनाता है।
210 km/h की देती है टॉप स्पीड
Kawasaki Versys 650 में राइडर की सेफ्टी का स्पेशल ध्यान रखा गया है। इसमें डुअल 300 mm की फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर में 250 mm की डिस्क ब्रेक दी गई है। इतना ही नहीं इन ब्रेक्स के अलावा बाइक में एडिशन सेफ्टी के लिए डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम है, जो तेज स्पीड में इस बाइक को कंट्रोल करता है। यह बाइक 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है, जो इसे 65.7 bhp की अधिकतम पावर जनरेट करने में मदद करता है। Kawasaki की इस बाइक में 21 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 19.4 kmpl की माइलेज देती है।
नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Kawasaki Versys 650
फ्रंट लुक को काफी ट्रेंडी और बड़ा बनाया गया है
बाइक शुरुआती कीमत 7.36 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है। इसकी सीट हाइट खराब रास्तों और सिटी की स्मूथ रोड दोनों को ध्यान में रखकर 845 mm रखी गई है। कावासाकी अपनी इस बाइक में 17 इंच के अलॉय व्हील ऑफर कर रही है। यह बाइक 61 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसके फ्रंट लुक को काफी ट्रेंडी और बड़ा बनाया गया है। बाइक की फ्रंट लाइट और नॉज बेहद शॉप एज रखी गई है। दिखने में भारी-भरकम इस बाइक का कुल वजन 219 kg का है। फिलहाल Kawasaki Versys 650 का केवल एक वेरिएंट और एक ही कलर अवेलेबल है। इसमें USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है, जिससे चलती बाइक में आप अपना कैमरे की बैटरी, मोबाइल और अन्य गैजेट चार्ज कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
2 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines