---विज्ञापन---

हवा से बातें करती हैं Yamaha और Kawasaki की यह बाइक्स, स्पोर्ट्स लुक्स और एडवांस सेफ्टी फीचर्स

Yamaha की बाइक में डैशिंग लुक्स के लिए अलॉय व्हील मिलते हैं, यह बाइक हाई स्पीड के लिए 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन में आती है। वहीं, Kawasaki की बाइक स्प्लिट सीट के साथ ऑफर की जा रही है, जो लॉन्ग रूट पर आरामदायक सफर देती है।

Kawasaki Ninja ZX-4RR comparision Yamaha YZF-R3 details in hindi: Genz को हाई स्पीड बाइक्स पसंद हैं, न्यू जनरेशन अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन में आने वाली मोटरसाइकिल लेना चाहती है। इसी सेगमेंट में दो फ्यूचरिस्टिक लुक्स बाइक हैं Kawasaki Ninja ZX-4RR और Yamaha YZF-R3. हाई प्राइज सेगमेंट में आने वाली इन मोटरसाइकिलों में डिस्क ब्रेक और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। स्पोर्ट्स लुक्स इन बाइक्स में कम्फर्टेबल सीटिंग डिजाइन मिलता है। आइए आपको इन दोनों की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

 

---विज्ञापन---
Ninja ZX-4R Key Highlights
Engine Capacity 399 cc
Transmission 6 Speed Manual
Kerb Weight 189 kg
Fuel Tank Capacity 15 litres
Seat Height 800 mm
Max Power 76.4 bhp

 

Kawasaki Ninja ZX-4RR महज 4 सेकंड में पकड़ती है Speed

यह फ्यूचरिस्टिक लुक्स बाइक है, जो महज 4.27 सेकंड में 0 से 60 kmph तक की स्पीड पकड़ लेती है। इसमें 4.3 इंच की डिजिटल टीएफटी डिस्प्ले मिलती है, जिससे इसे स्मार्ट लुक मिलता है। सेफ्टी के लिए बाइक में फ्रंट और रियर दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक आती है, इससे राइडर को तेज स्पीड में बाइक कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कावासाकी की इस दमदार बाइक में 399cc का पावरफुल इंजन मिलता है, यह इंजन सड़क पर हाई स्पीड के लिए 77 hp की पावर पर 14500 rpm और 39 Nm के टॉर्क पर 13000 rpm जनरेट करता है। बाइक में लिक्विड कूल्ड इंजन है, जो लॉन्ग रूट पर जल्दी से हीट नहीं होता और हाई माइलेज को सपोर्ट करता है।

---विज्ञापन---

 

kawasaki ninja zx-4rr (3)

kawasaki ninja zx-4rr

 

---विज्ञापन---

Kawasaki Ninja ZX-4RR के तगड़े फीचर्स

  • बाइक में स्प्लिट सीट मिलती है, जिससे लंबी दूरी के सफर पर जल्दी से थकान नहीं होती है।
  • यह बाइक 250 kmph तक की टॉप स्पीड देती है।
  • ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और 17 इंच के अलॉय व्हील।
  • हाई एंड एग्जॉस्ट व्हील से मिलता है धाकड़ लुक्स।

 

---विज्ञापन---

 

तेज स्पीड के लिए बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स

Kawasaki Ninja ZX-4RR शुरुआती कीमत 8,49 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। ये रेसर लुक बाइक 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है, जिससे यह हाई पिकअप जनरेट करती है। बाइक में आरामदायक सफर के लिए आगे फोर्क प्रीलोड और रियर में मोनोशॉक एडजस्टेबल सस्पेंशन दिए गए हैं। इसमें 4 सिलेंडर इंजन मिलता है, जो तेज स्पीड देता है। कावासाकी की इस बाइक में चार ड्राइविंग मोड स्पोर्ट्स, रोड, रेन और थ्री लेवल मिलते हैं। बाजार में यह बाइक Yamaha YZF-R3 को टक्कर देती है।

---विज्ञापन---

 

YZF-R3 Key Highlights
Engine Capacity 321 cc
Mileage 29.3 kmpl
Transmission 6 Speed Manual
Fuel Tank Capacity 14 litres
Seat Height 780 mm
Max Power 41.4 bhp

 

---विज्ञापन---

Yamaha YZF-R3 में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम

यह हाई स्पीड बाइक है, जो सड़क पर करीब 181 km/h तक की टॉप स्पीड देती है। बाइक में बड़ी विंडस्क्रीन मिलती है, जिससे ड्राइव एक्सपीरियंस बढ़ता है। यामाहा अपनी इस बाइक में सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम देता है, दोनों टायरों से जुड़ा हुआ यह सिस्टम ब्रेक लगाने पर राइडर को बाइक रोकने का एडिशन समय देता है और हादसे से बचाता है। स्पोर्ट्स लुक इस बाइक में 1 वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। हाई स्पीड के लिए इस बाइक में 29.5 Nm का टॉर्क जनरेट होता है।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

डिजाइनर एग्जॉस्ट और हाई स्पीड

Yamaha YZF-R3 में 17 इंच के टायर साइज मिलते हैं, ये जबरदस्त बाइक 321 cc के दमदार इंजन के साथ आती है, जो इसे खराब रास्तों पर चलने के लिए हाई पावर देता है। बाइक में हाई परफॉमेंस के लिए 41.4 bhp की पावर जनरेट होती है। बाइक महज 6 सेकंड में 0 से 100 kmph तक की स्पीड पकड़ लेती है। इसमें क्रोम के साथ हाईएंड एग्जॉस्ट लगा हुआ है, जो इसे डैशिंग लुक्स देता है। यामाहा की यह बाइक 4.64 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है।

 

---विज्ञापन---

Yamaha YZF-R3

 

ये भी पढ़ें: Royal Enfield की इस बाइक की हो रही सबसे ज्यादा सेल, 32 की माइलेज और 13 लीटर का फ्यूल टैंक

---विज्ञापन---

Yamaha YZF-R3 में आते हैं ये हाई क्लास फीचर्स

  • अलॉय व्हील और ट्यूबलेटस टायर।
  • बाइक में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन देती है हाई स्पीड।
  • अपसाइड-डाउन फोर्क्स और मोनो-शॉक सस्पेंशन आरामदायक सफर देते हैं।
  • बाइक 29.3 kmpl तक की माइलेज देती है।
  • बेहद स्लीक और डिजाइनर टेललाइट से बढ़ता है स्टाइल।
  • 14 लीटर का स्टाइलिश फ्यूल टैंक और 780 mm की सीट हाइट, जिससे इसे चलाना आसान।
  • 6.3 इंच का ग्राउंड क्लीयरेंस, जिससे कच्चे रास्तों पर स्मूथ राइड मिलती है।
  • इसमें LCD कंसोल और हेडलाइट मिलती है।

 

---विज्ञापन---

 

ये भी पढ़ें: क्या Honda Activa 7G होगी Hybrid? एडिशन पावर से बचेगा पेट्रोल का खर्च

ये भी पढ़ें: Yamaha का नया 150cc का स्कूटर होगा लॉन्च, 6 लीटर का फ्यूल टैंक और डिस्क ब्रेक

First published on: Jun 22, 2024 02:00 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola