Kawasaki Ninja H2: हाई स्पीड बाइक्स का युवाओं में अलग ही क्रेज होता है। इसी सेगमेंट की एक बाइक है Kawasaki Ninja H2. यह बाइक 250 से 400 km/h तक की टॉप स्पीड देती है। यह बाइक महज 3.1 सेकंड में 0 से 100 kph की स्पीड पकड़ लेती है। यह सुपर स्टाइलिश बाइक है। इस स्पोर्ट्स बाइक में 231 PS की पावर मिलती है।
सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक
यह सड़क पर 141.7 Nm की हाई टॉर्क देती है। इस बाइक में कुल 238 kg का वजन है। इसमें सेफ्टी के लिए आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाइक में ट्यूबलेस टायर के साथ एलीट अलॉय व्हील मिलते हैं। इस बाइक का BMW S 1000 RR और Ducati Panigale V4 से मुकाबला है। BMW S 1000 RR में 999 cc का इंजन है। इसमें 16.5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।
Kawasaki Ninja H2
Kawasaki Ninja H2 तीन वेरिएंट
Kawasaki Ninja H2 तीन वेरिएंट में आती है। यह इंडिया में बुकिंग कर आयात होती है। यह बाइक 34.99 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में आती है। बाइक का H2 Carbon वर्जन 41.79 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में आता है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट H2R 75.8 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है।
Kawasaki Ninja H2
TFT स्क्रीन और ऑल-एलईडी लाइटिंग सिस्टम
इस सुपर हाई स्पीड बाइक के H2 और H2 Carbon वर्जन में 205 PS से 231 PS की पावर मिलती है। इन दोनों धाकड़ बाइक्स में 133.5 Nm से 141.7 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। इस लग्जरी बाइक में स्मार्टफोन-संगत TFT स्क्रीन, ऑल-एलईडी लाइटिंग सिस्टम और सेल्फ-हीलिंग पेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस सुपर बाइक में कैमिकल स्प्रिंग मिलती है, जिससे राइडर को अधिक थकान नहीं होती। इसके अलावा बाइक में बेहद आरामदायक सीट और सस्पेंशन दिया गया है। यह रेसर बाइक हैं जिन्हें हाई स्पीड के लिए खासतौर पर बनाया गया है। इस बाइक का लुक न्यू जेनरेशन को ध्यान में रखकर फ्यूचरिस्टिक रखा गया है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines