Kawasaki Ninja 500 vs Yamaha R3: भारत में पॉपुलर मोटरसाइकिल ब्रांड कावासाकी मोटर इंडिया ने हाल ही में अपनी नई निंजा 500 लॉन्च की है। नई कावासाकी निंजा 500 का डिजाइन ZX-6R और निंजा 7 हाइब्रिड जैसी नई कावासाकी स्पोर्ट बाइक से काफी हद तक मिलता जुलता है। कावासाकी इंडिया ने कावासाकी के भारतीय लाइनअप में निंजा 400 को अपग्रेड करते हुए निंजा 500 लॉन्च की है।
कहा जा रहा है कि एक बार जब कावासाकी निंजा 500 की बिक्री शुरू हो जाएगी, तो ये नई मोटरसाइकिल सीधे तौर पर यामाहा आर 3, अप्रिलिया आरएस 457 और केटीएम आरसी 390 जैसे पावरफुल बाइक्स को टक्कर देगी। वहीं आज हम आपको Kawasaki Ninja 500 और Yamaha R3 का फुल कंपैरिजन देंगे और बताएंगे कि आपको कौन-सी बाइक खरीदनी चाहिए।
Kawasaki Ninja 500 vs Yamaha R3
दोनों की कीमत
निंजा 500 के लॉन्च प्राइस की बात करें तो कावासाकी इंडिया ने इस नई मोटरसाइकिल को 5.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर पेश किया है। जबकि यामाहा आर3 को सीबीयू रूट के जरिए भारत में लाया गया है और यह 4.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
कैसे है दोनों का इंजन
इंजन स्पेक्स की बात करें तो निंजा 500 एक नए 451 सीसी, लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन से लैस है। यह इंजन 45 bhp का पावर आउटपुट और 42.6 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकती है। वहीं यामाहा आर3 में 321 सीसी, लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है जो छह गियर बॉक्स के साथ 42 बीएचपी का पावर आउटपुट और 29.6 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट कर सकती है।
दोनों में मिलते हैं दमदार फीचर्स
निंजा 500 का भारतीय वर्जन कावासाकी के राइडोलॉजी ऐप के जरिए से स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है। साथ ही बाइक में डिजिटल 5-इंच एलसीडी डिस्प्ले मिलती है। इसमें एक स्लिप और असिस्ट क्लच भी दिया गया है लेकिन इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल या राइडिंग मोड जैसे फीचर्स नहीं मिलते।
निंजा 500 की तरह, यामाहा आर 3 में भी ट्रैक्शन कंट्रोल और राइडिंग मोड जैसे फीचर्स मिलते है। हालांकि इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर नहीं है जो कावासाकी निंजा 500 में दिया गया है। बाइक डुअल-चैनल एबीएस, ऑल-एलईडी लाइटिंग और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आती है। ओवरऑल देखा जाए तो Kawasaki Ninja 500 में यामाहा के मुकाबले ज्यादा फीचर्स मिल रहे हैं।
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
21 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines