Hybrid Cars Tax Free: देश में हाइब्रिड कारों की बिक्री को बढ़ाने के लिए सरकार अब इन्हें टैक्स फ्री करने में लगी है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इन्हें खरीद सकें। हाल ही में UP (उत्तर प्रदेश) में हाइब्रिड कारों को टैक्स फ्री किया था। सिर्फ UP ही नहीं अब सरकार अन्य राज्यों में भी हाइब्रिड कारों को टैक्स फ्री करने में लगी है। टैक्स फ्री होने के बाद सामान्य वाहनों के मुकाबले हाइब्रिड वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी हो सकती है। आइये जानते हैं टैक्स फ्री हुई गाड़ियों के बारे में…
हाइब्रिड कारों को मिलेगा बढ़ावा
भारत में पेट्रोल और डीजल कारों की जगह हाइब्रिड कारों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने समय-समय पर कई अदम उठायें हैं। UP के बाद अब कर्नाटक में भी हाइब्रिड करों को सस्ता किया जा सकता है। UP के बाद अब भारत के दक्षिणी राज्य कर्नाटक में भी हाइब्रिड कारों पर लिए जाने वाले टैक्स में कमी की जा सकती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्नाटक में ऐसा होने के बाद हाइब्रिड कारों को खरीदना अब सस्ता हो सकता है ताकि नॉर्मल कारों की तुलना में हाइब्रिड कारों की बिक्री में बढ़ोतरी हो सकती है।
इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ रही है
देश में हर महीने इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री खूब हो रही है।आंकड़ों की मानें तो कर्नाटक देश का तीसरा ऐसा राज्य है, जहां पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में हाइब्रिड वाहनों पर टैक्स कम करके सरकार की कोशिश ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने की है।
कितना लगता है टैक्स
मौजूदा समय में राज्य सरकार की ओर से 25 लाख रुपये से कम कीमत वाली कारों पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन टैक्स के तौर पर 18% टैक्स लिया जाता है। अब ऐसे में सरकार की तरफ जल्द ही इस टैक्स को कम कर सकती है। हालांकि राज्य सरकार की ओर से नीति को अंतिम रूप कब तक दिया जा सकता है इस बारे में अभी तक खुलासा नहीं किया गया है।
Hybrid Cars
हाइब्रिड कारें खरीदना फायदे का सौदा
उत्तर प्रदेश में हाइब्रिड कारों की बिक्री को बढ़ाने के लिए हाइब्रिड कारों पर टैक्स कम किया था। ऐसा होने पर राज्य में हाइब्रिड कारें सस्ती हुई थी और इन्हें खरीदना भी आसान हो गया था। जिसका फायदा ग्राहक और वाहन निर्माताओं को हो रहा है। साथ ही ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ने से सरकार को भी फायदा हो रहा है।
यह भी पढ़ें: बाइक-स्कूटर चलाने वाले सावधान, अब हेलमेट पहनने पर भी कटेगा चालान! बदल गया ट्रैफिक नियम
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 hr agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines