Land Rover Range Rover Autobiography LWB: अभिनेत्री और हिमाचल के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर वह चर्चा में थीं। इसके बाद कंगना ने किसानों को लेकर बयान देकर मीडिया की सुर्खियां बटोरी। हाल ही में उन्होंने मुंबई के पाली हिल में स्थित अपना बंगला करीब 32 करोड़ में बेचा है। अब उन्होंने लग्जरी Land Rover Range Rover Autobiography LWB कार खरीदी है।
3 करोड़ की गाड़ी खरीदने पर यूजर्स ने किया कमेंट
बता दें फिलहाल उनकी मूवी इमरजेंसी रिलीज नहीं हुई है। बीते दिनों मीडिया में ये खबर आई थी कि उन्होंने मूवी में लगाए पैसे की भरपाई करने के लिए अपना बंगला बेचा है। अब सोशल मीडिया पर उनके 3 करोड़ की गाड़ी खरीदने पर एक यूजर ने उनके लिए ‘Fake Lady’ कमेंट किया है। वहीं, उनके प्रशंसक उन्हें नई कार खरीदने पर सोशल मीडिया पर बधाई भी दे रहे हैं। बहरहाल Range Rover की बात करें तो ये हाई क्लास लग्जरी कार है।
ये भी पढ़ें: BMW का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, बटन दबाते ही लगेगा रिवर्स गियर,1 अक्टूबर को लॉन्च होगा
कार में 3000 लीटर का हाई पावर इंजन
Range Rover 5 सीटर लग्जरी कार है, जिसे कंपनी मुंबई में 3.81 करोड़ में ऑफर करती है। ये पूरी तरह ऑटोमैटिक कार है, जिसमें 3000 लीटर का हाई पावर इंजन ऑफर दिया गया है। कार में सात अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और रियर सीट पर स्क्रीन मिलती है।
महज 6 सेकंड में 100 kmph तक की स्पीड पकड़ लेती है
Range Rover में डुअल कलर ऑप्शन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है। ये कार एडजस्टेबल सीट्स के साथ आती है। कार में करीब 234 kmph तक की टॉप स्पीड आसानी से निकल जाती है। ये कार महज 6.4 सेकंड में 0 से 100 kmph तक की स्पीड पकड़ लेती है। कार में 4 व्हील ड्राइव मिलता है, जो खराब सड़कों पर हाई पावर देता है। इस बिग साइज कार की लंबाई 5252 mm की है।
Range Rover में आते हैं ये फीचर्स
- कार में 13.1 इंच का म्यूजिक सिस्टम दिया गया है।
- कार में फ्रंट और रियर में 3 कप होल्डर दिए गए हैं।
- कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।
- ये कार हिल होल्ड असिस्ट और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ आती है।
- कार का व्हीलबेस 3197 mm का है, जिससे इसे संकरी जगहों में चलाना आसान है।
ये भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक कार में जिंदा जलने से बाल-बाल बचा शख्स, अब Tata को कार की कीमत से ज्यादा देना होगा जुर्माना
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines