बॉलीवुड Queen कंगना रनौत (Kangana ranaut) ने अपने लिए मर्सिडीज बेंज की सबसे लग्जरी कार Mercedes-Maybach GLS 600 खरीदी है। उनकी यह कार वाइट कलर (Polar white) में है जोकि बेहद खूबसूरत नज़र आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सुपर लग्जरी कार की मुंबई में एक्स-शो रूम कीमत 3.44 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह मर्सिडीज बेंज का सबसे महगी कार है। कंगना पिछले महीने बीजेपी पार्टी में शामिल हुई थीं।
उन्होंने अपनी नई कार के साथ पोज दिया और खुशी-खुशी उसका अनवेल भी किया। आइये जानते हैं Maybach GLS 600 में ऐसा क्या खास है ? जिसे कंगना ने इसे अपने गैराज की शोभा बनाया है।
पावरफुल इंजन
इंजन की बात करें तो Mercedes-Maybach GLS 600 4MATIC में 3982cc का V8 पेट्रोल इंजन लगा है, जो 557hp की पावर और 730Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 9G-Tronic गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। 0-100km की रफ़्तार पकड़ने के लिए इस कार को सिर्फ 4.9 सेकंड्स का समय लगता है।
इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रतिघंटा है। 90 लीटर का फ्यूल टैंक इसमें दिया गया है। इस कार का कर्ब वजन 3250kg है। इसके अलावा इसकी लम्बाई 5205mm, चौड़ाई 2157mm उंचाई 1838mm है।
डिजाइन और फीचर्स
Mercedes-Maybach GLS 600 का डिजाइन इसका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है। एक बार अगर आप इस कार को देख लें तो बार-बार इसे देखने का मान जरूर करेगा। इसका इंटीरियर भी कई तमाम फीचर्स से लैस है और जबरदस्त फीचर्स इसमें देखने को मिलते हैं।
ये कार सिर्फ उन लोगों के लिए है जो पीछे बैठते हैं। इसमें लगा 360 डिग्री कैमरा बेस्ट इन क्लास है। रियर में प्रीमियम स्क्रीन लगी है जिसे आप ट्रेवल के दौरान यूज़ कर सकते हैं। इस कार में कनेक्टेड फीचर्स से लेकर हाई टेक सेफ्टी फीचर्स की भरमार है।
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
10 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
12 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
14 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines