JSW MG Zero Down Payment Offer: दिसंबर 2024 खत्म होने वाला है और ऐसे में एक नई कार खरीदने के लिए नए-नए ऑफर्स के साथ हैवी डिस्काउंट भी ऑफर कर रही हैं। इसी बीच JSW MG मोटर इंडिया ने भी अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर पेश किये हैं ताकि पुराना स्टॉक क्लियर हो सके और बिक्री को बूस्ट मिले। अब कंपनी ने अपनी एस्टर और हेक्टर SUV पर जीरो डाउन पेमेंट ऑफर किया है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को 100% ऑन-रोड प्राइस फंडिंग को EMI में बदल सकते हैं जो काफी सुविधाजनक है।
इस ऑफर का फायदा केवल 31 दिसंबर, 2024 तक ही मिलेगा। यानी आपको एस्टर और हेक्टर को खरीदने के लिए कोई डाउन पेमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी। इतना ही नहीं इस ऑफर में 7 साल तक के लिए लोन और एक्सेसरीज के लिए फंडिंग, एक्सटेंड वारंटी और ईयरली मेंटेनेंट कॉन्टैक्ट (AMC) जैसे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स का फायदा भी ग्राहकों को मिलेगा। जीरो डाउन पेमेंट के ऑफर के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप निकटतम डीलरशिप पर जाकर पता कर सकते हैं। आइये जानते हैं इन दोनों गाड़ियों के फीचर्स और इंजन के बारे में…
MG Hector
एमजी हेक्टर के फुलसाइज़ SUV है। इसमें दो इंजन का ऑप्शन मिलता है, जिसमें एक है 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है, जो 143ps का पावर और 250nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 8-स्पीड CVT गियरबॉक्स ऑप्शन में दिया गया है। वहीं दूसरा इंजन 2-लीटर डीजल इंजन है, जो 170ps का पावर और 350nm का टॉर्क जनरेट करता है।
इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड का ऑप्शन मिलता है। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, ADAS, ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर दिए गए हैं।
MG Astor
यह एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है जो अपने डिजाइन और फीचर्स की वजह से खूब पसंद की जाती है। में 1.5-लीटर एटकिंसन साइकिल पेट्रोल इंजन दिया है, जो 102PS का पावर जनरेट करता है।0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ने में 8.7 सेकेंड का वक्त लगता है। MG एस्टर हाइब्रिड+ का कम्बाइंड पावर आउटपुट 196 पीएस है।
हाइब्रिड SUV को फ्रंट-व्हील ड्राइव सिस्टम में पेश किया जा रहा है। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस SUV में सेंट्रल लॉकिंग एडॉप्टिव, ADAS, क्रूज कंट्रोल और स्पीड लिमिटर शामिल हैं। एस्टर हाइब्रिड प्लस को 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ने में 8.7 सेकेंड का वक्त लगता है।
यह भी पढ़ें: 27km का माइलेज, 5.32 लाख से कीमत शुरू, बड़ी फैमिली के लिए सबसे सस्ती 7 सीटर कारें
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines