JSW MG मोटर इंडिया ने आज दिल्ली-NCR में एक ही दिन में 100 से ज्यादा अपनी इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी की है। कंपनी अब धीरे-धीरे EV सेगमेंट में अपनी मजबूती दर्ज कर रही है। ग्राहकों की जरूरत को समझकर पूरा करते हुए एमजी मोटर्स पर ग्राहको का भरोसा मजबूत हो रहा है। कंपनी ने भारत की पहली इंटेलिजेंट CUV- MG विंडसर, भारत की पहली प्योर इलेक्ट्रिक इंटरनेट एसयूवी MG ZS ईवी और स्ट्रीट स्मार्ट कार MG कॉमेट की 100 से ज्यादा यूनिट की डिलीवरी की है। MG की EV अभी कोई खराबी देखने को नहीं मिली है। यही वजह है कि MG की बिक्री लगातार बढ़ रही है।
24 घंटों में 15,176 बुकिंग
MG Windsor EV ने हाल ही में 24 घंटों के 15,176 बुकिंग हासिल करके भारत की पहली पैसेंजर ईवी बनने की उपलब्धि हासिल की है। Windsor EV में सेडान कार जैसा आराम और और SUV ऐसा स्पेस मिलता है। इसका एयरोडायनामिक डिजाइन, ज्यादा जगह और प्रीमियम इंटीरियर, सेफ्टी, स्मार्ट कनेक्टिविटी और 332 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है। Windsor EV की वैसे तो एक्स शोरूम कीमत 13.50 लाख रुपये से शुरू होती है, लेकिन बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) प्रोग्राम के तहत महज 10 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस में खरीद सकते हैं।
बैटरी सब्सक्रिप्शन के साथ विंडसर ईवी खरीदने पर 3.5 रुपये प्रति किलोमीटर रेंट देना होगा। लुक और फीचर्स के मामले में एमजी विंडसर ईवी काफी जबरदस्त है। MG Comet एक शानदार इलेक्ट्रिक कार है जो अपने डिजाइन, स्पेस और 55 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स और i-Smart टेक्नोलॉजी के साथ आती है।
इसे भी बैटरी सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम के साथ खरीदा जा सकता है और शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस महज 5 लाख रुपये है। वहीं, बैटरी के साथ इसकी कीमत 7 लाख रुपये से शुरू होती है। एमजी कॉमेट ईवी की सिंगल चार्ज रेंज 230 किलोमीटर तक की है।MG ZS की बात करें तो इसमें प्रीमियम फीचर्स के साथ बड़े इंटीरियर्स, i-स्मार्ट टेक्नोलॉजी और 75 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स देखने को मिलते हैं। फुल चार्ज में यह 461 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है। यह फैमिली के लिए परफेक्ट SUV है।
BaaS यूनिक ओनरशिप प्रोग्राम
JSW MG मोटर इंडिया ने बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) के माध्यम से एक अनूठी ईवी स्वामित्व योजना पेश की है। BaaS प्रोग्राम के तहत विंडसर 9.99 लाख रुपये और 3.5 रुपये प्रति किलोमीटर के बैटरी किराये पर उपलब्ध है।एमजी कॉमेट ईवी की कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू है और इसका बैटरी रेंट 2.5 रुपये प्रति किलोमीटर है। एमजी जेडएस ईवी की 13.99 लाख रुपये है और बैटरी का रेंट 4.5 रुपये प्रति किलोमीटर है।
यह भी पढ़ें: 108km की रेंज, 4.90 लाख रुपये कीमत, आम स्कूटरों से अलग है BMW का ये खास इलेक्ट्रिक स्कूटर
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 hr agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
4 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
23 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines