News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
JSW MG Motor India announces price hike: 1 जुलाई से JSW MG मोटर इंडिया की कार खरीदना महंगा होने वाला है। कंपनी ने अपने वाहनों की कीमतों में 1.5% तक की मामूली बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह मूल्य वृद्धि 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी और मॉडल और वैरिएंट के अनुसार अलग-अलग होगी। यह संशोधन बढ़ती इनपुट लागत और अन्य व्यापक आर्थिक कारकों के प्रभाव को कम करने के लिए किया जा रहा है। अब ऐसे में अगर आप MG की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो 30 जून तक का समय आपके पास है, पुरानी कीमत में गाड़ी खरीदने का …उसके बाद आपको ज्यादा कीमत चुकानी होगी।
MG Windsor ev बनी ग्राहकों की पहली पसंद
MG की विंडसर ev ग्राहकों को लगातार पसंद आ रही है। कंपनी के मुताबिक इस कार ने केवल 8 महीने में 27,000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पर कर लिया है। Windsor EV भारत की सबसे ज़्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बनी है। कुछ समय पहले ही उस कार को लंबी रेंज के साथ पेश किया था।Windsor EV में दो बैटरी पैक के साथ आती है जिसमें एक 38 kWh बैटरी पैक और दूसरा 52.9 kWh बैटरी पैक शामिल है। जिनकी रेंज क्रमशः 332 किलोमीटर और 449 किलोमीटर है।
आप अपनी जरूरत के हसाब से मॉडल चुन सकते हैं। इसमें स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है। सामान रखने के लिए इस गाड़ी में 604 लीटर का बूट स्पेस दिया है।Windsor Pro EV की कीमत 17.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम ) है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, 360 डिग्री कैमरा, EPS, रेन सेंसिंग वाइपर, फॉलो मी हेडलैंप और एलईडी कॉर्नरिंग लाइट जैसे कई फीचर्स के साथ ही Level 2 ADAS को भी दिया गया है। डिजाइन से लेकर स्पेस और रेंज के मामले में यह काफी बेहतर है।
MG भारत में जल्द ही अपनी दो नई इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने जा रही है। जिसमें MG M9 और Cyberster शामिल हैं। टेस्टिंग के दौरान M9 को नोएडा एक्सप्रेस वे पर देखा जा चुका है।
यह भी पढ़ें: Mahindra Scorpio N का टीजर हुआ जारी, ADAS समेत कई एडवांस्ड फीचर्स होंगे शामिल
न्यूज 24 पर पढ़ें ऑटो, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।