JSW MG मोटर्स भारत में जल्द ही एसयूवी सेगमेंट में नया मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। पहले बार इस SUV को इस साल के ऑटो एक्सपो में देखा गया था। जी हां हम बात कर रहे हैं MG Majestor के बारे में जिसे अभी हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह कंपनी की ताकतवर एसयूवी के रूप में आएगी और इसमें सेफ्टी का भी खास ध्यान रखा जाएगा। JSW MG मोटर्स की ओर से इस नए मॉडल के लॉन्च को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Majestor के लॉन्च से पहले हाल में इसे सड़कों पर देखा गया है। लेकिन इस गाड़ी को कवर नहीं किया गया था जिसकी वजह से इसके बाहरी डिजाइन के बारे में पता चलता है। यह काफी बोल्ड और स्पोर्टी डिजाइन में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ लाया जा सकता है। इसके पेट्रोल इंजन से इसे 184kw की पावर और 410Nm
का टॉर्क मिलेगा। इसके अलावा इसमें टर्बो डीजल इंजन भी मिलेगा जो 160kw की पावर और 500Nm का टॉर्क मिलेगा। इस SUV में 4X4 की भी सुविधा मिलेगी। इसकी टॉप स्पीड 190kmph तक जा सकती है। इसमें 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जा सकता है।
टॉप फीचर्स
नई Majestor में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है। इसमें 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। इसके अलावा इसमें LED हेडलाइट्स, LED DRL, फ्रंट में बड़ी ग्रिल, 20 इंच अलॉय व्हील्स, टाइप C USB चार्जिंग पोर्ट, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलैस चार्जिंग पोर्ट, ड्राइविंग के लिए कई मोड्स जैसे कई फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, हिल असिस्टऔर ADAS जैसे फीचर्स को दिया जा सकता है।
कब होगी लॉन्च ?
नई Majestor को D+ SUV सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद है कि इस एसयूवी को इस साल June-July में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इसकी एक्स-शोरूम कीमत 40 से 50 लाख रुपये के बीच हो सकती है। भारत में इसका मुकाबला Toyota Fortuner Legender से होगा।
यह भी पढ़ें: 500km की रेंज, 7 एयरबैग्स, अगले महीने आ रही है मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
5 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
7 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines