JSW MG Motors इस भारत में कई नए मॉडल लेकर आ रही है। भारत में कंपनी अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाना चाहती है। MG बहुत ध्यान से ऐसे मॉडल लेकर आ रही है जो ग्राहकों की जरूरतों को पूरा कर सकें। इस साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में MG ने नई मैजेस्टर (Majestor) एसयूवी को पेश किया था। जल्द ही इसे लॉन्च किये जानें की खबरें सामने आ रही हैं। लॉन्च से पहले प्रोडक्शन-स्पेक मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। MG की यह एक दमदार SUV होगी और सड़क पर यह काफी बेहतरीन नजर आती है, जिसका पिछला हिस्सा दिखाई दिया है। तस्वीरों से पता चलता है कि पीछे उभरे हुए डिजाइन में कनेक्टेड टेललैंप हैं।
दमदार डिजाइन
MG Majestor एसयूवी का डिजाइन आपको इम्प्रेस कर सकती है। इसमें मजबूत बंपर, क्रोम फिनिश में ड्यूल पॉलीगोनल एग्जॉस्ट, मोटा रूफ-माउंटेड स्पॉइलर और फ्लैट बूट लिड जैसी खूबियां देखने को मिल सकती हैं।इसमें हाई ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा ताकि खराब रास्तों से यह आसानी से निकल सके। फ्रंट में वर्टिकली LED हेडलैंप, शार्प टॉप-माउंटेड LED DRLs, बड़ा MG लोगो, बड़ी ग्रिल और बड़ा बोनट देखने को मिलेगा।
डीजल इंजन में आएगी!
रिपोर्ट्स के मुताबिक मैजेस्टर में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर, ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिल सकता है MG ग्लॉस्टर के टॉप वेरिएंट में भी यही इंजन पावर देता है। इसमें 3 लॉक करने योग्य डिफरेंशियल (फ्रंट, सेंटर और रियर) के साथ 4×4 विकल्प भी मिलेगा। हर मौसम में यह इंजन काफी अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।
फीचर्स और इंटीरियर की बात करें तो मैजेस्टर में भी आपको बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3-इंच का फ्रीस्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा इसके साथ ही पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, प्रीमियम साउंड सिस्टम, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स मिलेंगे। ड्राइवर सीट में मसाज फंक्शन की सुविधा मिल सकती है।
सेफ्टी के लिए इस एसयूवी में ADAS के साथ ESP, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम , 6 एयरबैग, हिल होल्ड कंट्रोल और हिल डिसेंट कंट्रोल, ड्राइवर थकान चेतावनी और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स के मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: टाटा पंच को पीछे छोड़ ये बनी देश की No.1 कार, 34km का देती है माइलेज
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
4 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
6 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
8 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines