हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Joy Mihos Electric Scooter के कई हुए दीवाने! जानिए खासियत और कीमत

विज्ञापन

Joy Mihos Electric Scooter Price: भारतीय ऑटो बाजार की दुनिया में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। कई वाहन निर्माता कंपनियां बेहतरीन फीचर्स के साथ ईवी को पेश करती आ रही है। दोपहिया ईवी में होंडा, हीरो समेत ओला आदि कंपनियां लोगों के बीच काफी चर्चित है। हालांकि, अब इन सभी को टक्कर देने के लिए मार्केट में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर आ गया है, जिसे चाहने वाले लोगों की लाइन लग चुकी है।

इस इलेक्ट्रिक वाहन की लोकप्रिता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज 15 दिनों में इसकी 18,600 के पार बुकिंग पहुंच चुकी है। दरअसल, जॉय मिहोस (Joy Mihos Electric Scooter India) नामक ये ये प्रसिद्ध इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसकी खूबियों को जानकर काफी लोग दीवाने हो गए हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

और पढ़िए –डुअल-टोन में लॉन्च हुई Maruti Suzuki की यह नई सेडान कार, कीमत बस इतनी सी

फास्ट चार्जिंग को करे सपोर्ट

जॉय मिहोस इलेक्ट्रिक स्कूटर अन्य स्कूटर की तुलना में काफी तेजी से चार्ज होती है। आमतौर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्ज होने में करीब 9 घंटे का समय लगाता है, लेकिन मिहोस इलेक्ट्रिक स्कूटर करीब 5.5 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है।

स्पीड और रेंज

कंपनी का दावा है कि Joy Mihos Electric Scooter फुल चार्जिंग पर 110 किलो मीटर तक तक चल सकती है। ये स्कूटर 74 V, 40 Ah के बैटरी के साथ है। इसमें 1500w की मोटर है तो 70 किलो मीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड के साथ है।

और पढ़िए –New hyundai verna: मात्र 25 हजार में घर ले जाएं Hyundai की नई Verna, टीजर आउट होते ही दीवाने हुए लोग

जॉय मिहोस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स

जॉय मिहोस इलेक्ट्रिक स्कूटर लुक और फीचर्स दोनों मामलों में बेहतरीन है। बात करें लुक की तो इसके फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक है। इसके अलावा 12 इंच के एलॉय व्हील और टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन है। इसमें LED हेडलाइट, टर्न सिग्नल और टेल लाइट है। इसमें आपको कई शानदार फीचर्स मिलेंगे। स्कूटर में डिजीटल स्क्रीन और ब्लूटूथ जैसे मॉडर्न एंड एडवांस फीचर्स उपलब्ध हैं।

जॉय मिहोस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत और डिलीवरी

भारत में जॉय मिहोस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.35 लाख रुपये है। सिर्फ 999 रुपये में इस स्कूटर को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से बुक किया जा सकता है। अगले महीने तक इसकी डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें