Joy e-bike Wolf: इंडियन टू व्हीलर मार्केट में लाइट वेट स्कूटी की काफी डिमांड रहती है। खासकर गर्ल्स की तो यह पहली पसंद है। इसी सेगमेंट में एक शानदार ई स्कूटी है Joy e-bike Wolf. यह स्कूटी एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 60 km तक चलती है।
न DL की जरूरत और नहीं करवाना पड़ेगा रजिस्ट्रेशन
यह ई स्कूटर सड़क पर 25 kmph की टॉप स्पीड देता है। जिससे इसे सड़क पर हर उम्र के लोगों के लिए कंट्रोल करना बेहद आसान है। खास बात यह है कि इसे चलाने के लिए किसी ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं पड़ती।
दमदार स्कूटर 250 W की पावर जेनरेट
Joy e-bike Wolf इलेक्ट्रिक स्कूटर शुरूआती कीमत 78,414 हजार रुपये में भारत में मिलता है। यह फिलहाल केवल 1 ही वेरिएंट और एक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह दमदार स्कूटर 250 W की पावर जेनरेट करता है। जिससे अधिक वजन के साथ या फिर ऊंचाई की जगह पर इसे चलाने में दिक्कत नहीं होती है।
फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक
सबसे खास बात यह है कि इसके फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। जिससे सड़क पर इसे चलाते हुए राइडर इस पर फुल कंट्रोल महसूस करता है। कंपनी ने इसमें 60V/23Ah का बैटरी पैक दिया है। यह हाई परफॉमेंस बैटरी पैक है।
फुल चार्ज करने में 3.5 घंटे
इस स्कूटर का फुल चार्ज करने में 3.5 घंटे लगते हैं। वहीं, फास्ट चार्जर से इसे चार्ज करने में महज ढाई घंटे ही लगते हैं। Wolf e-scooter में रिमोट लॉकिंग सिस्टम व बैटरी बताने के लिए इंडिकेटर दिए गए हैं। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडर्न डिजाइन पर बेस्ड है।
अलॉय व्हील और आरामदायक सस्पेंशन
इसमें ड्यूल टोन कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें रियर सीट पर backrest मिलता है। जिससे पिछली सीट पर बैठने वाली यात्री का लंबे सफर में थकान नहीं होती है। इसका कुल वजन लगभग 140 kg है जिससे इसे सड़क पर संभालने में परेशानी नहीं होता है।इसमें अलॉय व्हील हैं, आगे टेलिस्कॉपिक और पीछे twin-sided springs सस्पेंशन सफर को आरामदायक बनाते हैं।
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
41 mins agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines