Joy e-bike Wolf:  लाइट वेट स्कूटी, सिंगल चार्ज पर देती है 60 km की रेंज, कीमत 79 हजार से भी कम

Joy e-bike Wolf, e scooters, e scooters under 80000

Joy e-bike Wolf

विज्ञापन

Joy e-bike Wolf:  इंडियन  टू व्हीलर मार्केट में लाइट वेट स्कूटी की काफी डिमांड रहती है। खासकर गर्ल्स की तो यह पहली पसंद है। इसी सेगमेंट में एक शानदार ई स्कूटी है Joy e-bike Wolf. यह स्कूटी एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 60 km  तक चलती है।

न DL की जरूरत और नहीं करवाना पड़ेगा रजिस्ट्रेशन

यह ई स्कूटर सड़क पर 25 kmph की टॉप स्पीड देता है। जिससे इसे सड़क पर हर उम्र के लोगों के लिए कंट्रोल करना बेहद आसान है। खास बात यह है कि इसे चलाने के लिए किसी ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं पड़ती।

Advertisment

दमदार स्कूटर 250 W की पावर जेनरेट

Joy e-bike Wolf इलेक्ट्रिक स्कूटर शुरूआती कीमत 78,414 हजार रुपये में भारत में मिलता है। यह फिलहाल केवल 1 ही वेरिएंट और एक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह दमदार स्कूटर 250 W की पावर जेनरेट करता है। जिससे अधिक वजन के साथ या फिर ऊंचाई की जगह पर इसे चलाने में दिक्कत नहीं होती है।

फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक

सबसे खास बात यह है कि इसके फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। जिससे सड़क पर इसे चलाते हुए राइडर इस पर फुल कंट्रोल महसूस करता है। कंपनी ने इसमें 60V/23Ah का बैटरी पैक दिया है। यह हाई परफॉमेंस बैटरी पैक है।

विज्ञापन

फुल चार्ज करने में 3.5 घंटे

इस स्कूटर का फुल चार्ज करने में 3.5 घंटे लगते हैं। वहीं, फास्ट चार्जर से इसे चार्ज करने में महज ढाई घंटे ही लगते हैं। Wolf e-scooter में रिमोट लॉकिंग सिस्टम व बैटरी बताने के लिए इंडिकेटर दिए गए हैं। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडर्न डिजाइन पर बेस्ड है।

अलॉय व्हील और आरामदायक सस्पेंशन

इसमें ड्यूल टोन कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें रियर सीट पर backrest मिलता है। जिससे पिछली सीट पर बैठने वाली यात्री का लंबे सफर में थकान नहीं होती है। इसका कुल वजन लगभग 140 kg है जिससे इसे सड़क पर संभालने में परेशानी नहीं होता है।इसमें अलॉय व्हील हैं, आगे टेलिस्कॉपिक और पीछे twin-sided springs सस्पेंशन सफर को आरामदायक बनाते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ