Joby Aviation Air Taxi Testing: सड़क पर चलने वाली टैक्सी तो हम सभी ने देखी है, लेकिन अगर कोई टैक्सी आसमान में उड़ते हुए आपको ऑफिस या एयसारपोर्ट तक पहुंचा दे तो कै लगेगा? कुछ साल पहले तक यह सिर्फ फिक्शन कहानियों में ही संभव लगता था, लेकिन अब तकनीक की दुनिया इसे हकीकत बनाने की ओर बढ़ रही है. अमेरिकी कंपनी Joby Aviation ने अपनी पहली प्रोडक्शन इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी की टेस्ट उड़ान शुरू कर दी है. अगर सब कुछ योजना के मुताबिक चला तो आने वाले समय में शहरों के ऊपर उड़कर सफर करना आम लोगों के लिए भी संभव हो सकता है.
पहली प्रोडक्शन एयर टैक्सी की टेस्टिंग शुरू
जॉबी एविएशन ने घोषणा की है कि कंपनी ने अपनी पहली प्रोडक्शन एयर टैक्सी की टेस्टिंग शुरू कर दी है. यह कदम कंपनी के लिए काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसके बाद पैसेंजर सर्विस शुरू करने का रास्ता खुल सकता है. कंपनी का कहना है कि अगर सभी परीक्षण सफल रहते हैं तो आने वाले समय में लोग शहरों के ऊपर से इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी में सफर करते दिखाई दे सकते हैं.
कैलिफोर्निया में हो रही शुरुआती उड़ानें
कंपनी के मुताबिक फिलहाल शुरुआती टेस्ट उड़ानें उसके मरीना, कैलिफोर्निया स्थित प्लांट में की जा रही हैं. यहां कंपनी के पायलट एयरक्राफ्ट को अलग-अलग परिस्थितियों में उड़ाकर उसकी जांच कर रहे हैं. इन टेस्ट्स का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि एयर टैक्सी पूरी तरह सुरक्षित और तकनीकी रूप से भरोसेमंद हो. इसके बाद इसे अमेरिकी विमानन नियामक संस्था फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के सामने सर्टिफिकेशन के लिए पेश किया जाएगा.
कई साल से चल रहा प्रोजेक्ट
जॉबी एविएशन कई सालों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है. कंपनी पहले ही नियामक एजेंसियों के साथ मिलकर एयरक्राफ्ट के डिजाइन, उसके पार्ट्स और प्रोडक्शन प्लान को मंजूरी दिलाने की प्रक्रिया में काफी आगे बढ़ चुकी है. कंपनी के डेवलपमेंट मॉडल अब तक 50,000 मील से ज्यादा उड़ान भर चुके हैं. इससे यह संकेत मिलता है कि तकनीकी स्तर पर इस सिस्टम की अच्छी-खासी टेस्टिंग हो चुकी है.
कैसा है Joby का एयर टैक्सी डिजाइन
जॉबी की एयर टैक्सी का डिजाइन काफी खास है. इसे इस तरह बनाया गया है कि इसमें हेलिकॉप्टर और हवाई जहाज दोनों की खूबियां मिलती हैं. इसमें कुल 6 रोटर लगे हैं, जो इसे सीधे जमीन से टेक-ऑफ करने और वहीं लैंड करने में मदद करते हैं. टेक-ऑफ के बाद यह सामान्य विमान की तरह आगे की ओर उड़ान भरती है. इस एयरक्राफ्ट में एक पायलट और चार यात्री बैठ सकते हैं. कंपनी का दावा है कि यह पारंपरिक हेलिकॉप्टर की तुलना में काफी ज्यादा शांत है.
रफ्तार और रेंज भी खास
यह एयर टैक्सी एक इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग यानी eVTOL एयरक्राफ्ट है. इसकी मैक्सिमम रफ्तार लगभग 200 मील प्रति घंटा यानी करीब 321 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है. एक बार चार्ज होने पर यह करीब 100 मील यानी लगभग 160 किलोमीटर तक उड़ान भर सकती है. शहरों के अंदर सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने के लिए इसमें कई स्तर की सेफ्टी सिस्टम भी लगाए गए हैं.
जल्द शुरू हो सकती है पैसेंजर सर्विस
कंपनी की योजना इस साल के अंत तक दुबई में अपनी पहली पैसेंजर एयर टैक्सी सर्विस शुरू करने की है. इसके लिए शहर में चार लैंडिंग साइट बनाने की योजना है, जिनमें से दो पर काम भी शुरू हो चुका है. इसके अलावा कंपनी अमेरिका में भी सीमित स्तर पर इस सेवा को शुरू करने की तैयारी कर रही है, जो एक फेडरल प्रोग्राम का हिस्सा होगा.
Uber के साथ मिलकर शुरू होगी सर्विस
हाल ही में राइड-हेलिंग ऐप Uber ने भी घोषणा की थी कि वह जॉबी एविएशन के साथ मिलकर एयर टैक्सी सर्विस शुरू करने जा रही है. इस सेवा की खास बात यह होगी कि इसकी बुकिंग बिल्कुल सामान्य कैब की तरह ऐप से ही की जा सकेगी. यूजर को सिर्फ अपना डेस्टिनेशन डालना होगा और अगर उस रूट पर हवाई सफर संभव होगा तो ऐप में एयर टैक्सी का विकल्प दिखाई देगा.
एक ही बुकिंग में पूरा सफर
इस सर्विस में सफर का पूरा सिस्टम एक ही बुकिंग में होगा. पहले आपको सड़क मार्ग से टेक-ऑफ प्वाइंट तक पहुंचाया जाएगा. वहां से एयर टैक्सी में बैठकर आप हवा में उड़ान भरेंगे. लैंडिंग के बाद फिर सड़क मार्ग से आपको अंतिम मंजिल तक पहुंचाया जाएगा. यानी पूरी यात्रा एक ही ऐप और एक ही टिकट के जरिए पूरी हो सकेगी.
ये भी पढ़ें- डीजल या CNG? दिल्ली में कौन सी कार जेब पर पड़ेगी हल्की? खरीदने से पहले समझ लें दोनों का पूरा गणित
संबंधित खबरें
नई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
5 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
8 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
11 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines