Embedded Smart Tyres: भारत में पहली बार किसी टायर कंपनी ने ऐसा कदम उठाया है जो देश की मोबिलिटी को एक नए युग में ले जाएगा. JK Tyre & Industries Ltd. ने आज अपने Embedded Smart Tyres लॉन्च किए हैं, जो खासतौर पर पैसेंजर कारों के लिए तैयार किए गए हैं. इन टायरों में ऐसे सेंसर लगे हैं जो कार की सुरक्षा और परफॉर्मेंस को रियल टाइम में मॉनिटर करेंगे. यह इनोवेशन न सिर्फ ड्राइविंग को सुरक्षित बनाता है बल्कि भारत के ‘Make in India’ और ‘Aatmanirbhar Bharat’ विजन को भी मजबूत करता है.
स्मार्ट टायर- अब ड्राइविंग होगी टेक्नोलॉजी से लैस
JK Tyre के इन नए Embedded Smart Tyres को कंपनी ने अपने मध्य प्रदेश के बनमोर प्लांट में डिजाइन और तैयार किया है. ये टायर किसी साधारण टायर की तरह नहीं हैं- इनमें अंदर ही सेंसर लगाए गए हैं जो टायर के एयर प्रेशर, टेंपरेचर और लीकेज जैसी जरूरी जानकारियों पर लगातार नजर रखते हैं. ड्राइवर को तुरंत अलर्ट मिलता है, जिससे हादसे और नुकसान से बचा जा सकता है.
सेफ्टी और परफॉर्मेंस दोनों में बेहतर
इन स्मार्ट टायरों का मकसद सिर्फ सुरक्षा बढ़ाना नहीं है, बल्कि ड्राइविंग को और ज्यादा स्मूद और इको-फ्रेंडली बनाना भी है. इनकी मदद से टायर की लाइफ बढ़ती है, गाड़ी का माइलेज सुधरता है और फ्यूल की खपत भी कम होती है. यानी यह टायर न सिर्फ आपकी जान की सुरक्षा करते हैं बल्कि आपके बजट और पर्यावरण – दोनों का ध्यान रखते हैं.
JK Tyre के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रघुपति सिंघानिया ने कहा, Embedded Smart Tyres का लॉन्च हमारे इनोवेशन सफर का एक अहम पड़ाव है. हमने टेक्नोलॉजी को टायर की परफॉर्मेंस के साथ जोड़कर ड्राइविंग के मायने ही बदल दिए हैं. हमारा मकसद है भारत में मोबिलिटी को स्मार्ट, सेफ और सस्टेनेबल बनाना.
14 से 17 इंच साइज में उपलब्ध
JK Tyre के ये Embedded Smart Tyres फिलहाल 14 से 17 इंच साइज में कंपनी के डीलर नेटवर्क के जरिए मार्केट में उपलब्ध कराए जाएंगे. कंपनी का कहना है कि इन्हें फिलहाल आफ्टरमार्केट में पेश किया जा रहा है, ताकि मौजूदा गाड़ियों में भी इस टेक्नोलॉजी का फायदा लिया जा सके.
कितनी होगी इनकी कीमत
कंपनी ने अभी इसकी स्पेसिफिक कीमत का खुलासा नहीं किया है. हालांकि कंपनी का कहना है कि ये उनके नॉर्मल टायर की कॉस्ट से 12-15 % तक महंगे होंगें.
बता दें, JK Tyre ने 2019 में TREEL सेंसर के साथ SMART Tyre टेक्नोलॉजी पेश की थी, जिसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और क्लाउड बेस्ड एनालिटिक्स शामिल थे. इस टेक्नोलॉजी को देशभर के ट्रक फ्लिट ऑपरेटर्स और कार यूजर्स ने काफी पसंद किया. अब Embedded Smart Tyres के साथ JK Tyre एक कदम आगे बढ़ गया है.
ये भी पढ़ें- 2025 Hyundai Venue के 10 दमदार फीचर्स, जो Maruti Brezza में नहीं मिलते!
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
1 day agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
1 day agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
1 day ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
2 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
2 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
2 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
2 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
3 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
3 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines