Jeep Renegade: 4 व्हील ड्राइव और 18 इंच के बड़े अलॉय व्हील, Jeep लेकर आएगी अपनी शानदार कार

Jeep Renegade, suv cars, auto news. 2000 cc cars

Jeep Renegade

विज्ञापन

Jeep Renegade: इंडियन कार मार्केट में एसयूवी कारों की डिमांड बढ़ी है। इसी को लेकर जीप इस सेगमेंट में अपनी कई नई कारों पर काम कर रही है। इनमें से एक कार है Jeep Renegade. इस कार में 2.0 लीटर का बड़ा इंजन मिलेगा।

8.4-इंच की एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले

Renegade में कंपनी 8.4-इंच की एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले दे सकती है। इसमें यूकनेक्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक और रिमूवेबल सनरूफ मिलेगी। इसके अलावा इसमें 18 इंच के बड़े अलॉय व्हील और एलईडी हेड- और टेल-लैंप मिलेंगे।

Advertisment

4 व्हील ड्राइव होगी यह कार

यह 4 व्हील ड्राइव कार होगी। इसका इंजन चारों पहियों को पावर देगा। जिससे यह कार खराब रास्तों में बेहद आसानी से चल सकेगी। फिलहाल कंपनी ने अभी अपनी इस एसयूवी की भारत में लॉन्च डेट और कीमतों के बारे में खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह कार इस साल के अंत तक पेश की जा सकती है। इस कार की शुरूआती कीमत 10 लाख रुपये एक्स शोरूम होने का अनुमान है।

डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन टाइप

कार में डीजल इंजन मिलेगा। कंपनी इसमें 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का भी विकल्प देगी। इसमें 7 स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन देगा। जो मैनुअल के मुकाबले चलाना आसान होगा। लंबे रूट और भीड़भाड़ वाली जगहों पर इसे चलाने में थकान भी कम होगी। Jeep Renegade की बाजार में Hyundai Creta, Renault Captur और आगामी Renault Duster जैसी कारों से मुकाबला होगा। यह जीप की पांच सीटर कार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ