Jeep Meridian VS Nissan X-Trail:Jeep में बड़ा बूट स्पेस तो Nissan में जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स, जानें कंपैरिजन
Edited By Amit Kasana

Jeep Meridian, Nissan X-Trail,
Edited By Amit Kasana

Jeep Meridian, Nissan X-Trail,
Jeep Meridian VS Nissan X-Trail: इंडियन मार्केट में इन दिनों एसयूवी कार हाई डिमांड पर हैं। लोग ऐसी कार पसंद कर रहे हैं जो लॉन्ग रूट में आरामदायक सफर प्रदान करती हों और उसमें यात्री संख्या अधिक होने के साथ-साथ पर्याप्त बैगेज भी लेकर जा सकें। आइए आपको 2000 सीसी के इस सेगमेंट की धांसू कार Jeep Meridian और Nissan X-Trail की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
Nissan X-Trail वायरलेस एप्पल कारप्ले के साथ 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक हेड-अप डिस्प्ले, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड फ्रंट सीट्स और आठ तरह से एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट मिलते हैं। इसमें 1995 cc का धाकड़ इंजन है जो 142.0 Bhp की पावर और देता है। यह पांच सीटर एसयूवी कार है।

Nissan X-Trail
सेफ्टी के लिए कार में Advanced Driver-Assistance Systems (ADAS) लेन-कीप असिस्ट, डिर्पाचर वार्निंग, traffic sign recognition, क्रूज कंट्रोल और इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसी फीचर्स मिलते हैं। इस कार के इस साल के अंत तक इंडियन कार बाजार में मिलने का अनुमान है। अनुमान है इसकी कीमत 40 लाख एक्स शोरूम रखी जाएगी।
Jeep Meridian में एक मोनोटोन और चार ड्युल टोन कलर ऑप्शन मिलता है। इसमें 2 लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 170 PS की पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क देता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और 9 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन है। कार में Apple CarPlay और Android Auto के साथ 10 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलता है। इस कार में 1956 cc का पावरफुल इंजन दिया गया है। जो 172.35 Bhp की हाई पावर क्षमता रखता है।
जीप मेरिडियन में 170 लीटर का बूट स्पेस है। जिसे पीछे की सीट मोड़कर या हटाकर 824 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। यह 7 सीटर कार है। इसमें 4×2 और 4×4 दोनों व्हील ड्राइव का ऑप्शन मिलता है। Jeep Meridian 32.95 लाख से 38.52 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में उपलब्ध है। कार में कनेक्टेड कार तकनीक, मल्टी-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग, 9 स्पीकर, छह एयरबैग , इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता नियंत्रण (ESC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और एक 360 डिग्री कैमरा दिया गया है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.