Jeep Navarti Offer: इस महीने नवरात्रि, दशहरा,धनतेरस और दिवाली हैं और इनकी वजह से जैसे बड़े त्यौहारों की वजह से बाजार में रौनक छाई हुई है। लोग खरीदारी कर रहे हैं। कार बाजार में भी धूम मची हुई है। कार कंपनियां अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए डिस्काउंट का सहारा ले रही हैं।
इस बार डिस्काउंट हजारों में नहीं बल्कि लाखों में मिल रहा है। अक्टूबर का महीना एक नई कार खरीदने के लिए तो काफी अच्छा साबित हो सकता है। जीप इंडिया अपनी पॉपुलर 7-सीटर एसयूवी Meridian पर सबसे बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है,आइये जानते हैं…
Jeep Meridian पर 2.80 लाख रुपये का डिस्काउंट
फेस्टिव सीजन के मौके पर इस महीने Jeep Meridian पर 2.80 लाख रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस डिस्काउंट में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी शामिल है। जीप इंडिया का ये ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए ही आया है। Jeep Meridian की कीमत 29.49 लाख रुपये से शुरू होती है।
जीप मेरिडियन एक बेहतरीन SUV जो अपने दमदार इंजन, डिजाइन और फीचर्स की वजह से खूब पसंद की जाती है। जीप मेरिडियन के चार मॉडल बाजार में उपलब्ध हैं जिनमें लिमिटेड, लिमिडेट O, मेरिडियन ओवरलैंड और मेरिडियन X शामिल है। जीप इंडिया पर दिया जाने वाला यह डिस्काउंट इसके सभी मॉडल पर लागू है। ध्यान देने वली बात ये है कि देश के अलग-अलग राज्यों में इस ऑफर में बदलाव हो सकते हैं।
Jeep Compass का एनिवर्सरी एडिशन
फेस्टिव सीजन में जीप इंडिया में अपनी ‘Compass’ SUV का एनिर्सरी एडिशन भारत में लॉन्च किया है। इस मॉडल की कीमत 18.99 लाख रुपये से शुरू होती है। जीप कंपास एनिवर्सरी एडिशन में कई नए अपडेट किये गये हैं। इसके फ्रंट में नई ग्रिल दी गई है। इतना ही नहीं इस मॉडल में नए सीट कवर्स लगाए गए हैं, जिन्हें एक्सपर्ट की मदद से तैयार किए।जीप कंपास पर भी 3.15 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Ather इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 25,000 का डिस्काउंट, फुल चार्ज में 157km की मिलेगी रेंज
संबंधित खबरें
3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
19 mins agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
19 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
22 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines