Jeep Meridian: जीप हमेशा अपनी धाकड़ लुक्स और दमदार परफॉमेंस वाली कारों के लिए जाना जाता है। इसी सेगमेंट में कंपनी की एक जानदार कार है Meridian. इस कार में 1956 cc का पावरफुल इंजन दिया गया है। जो 172.35 Bhp की हाई पावर क्षमता प्रदान करता है।
824 लीटर तक बड़ा बूट स्पेस
बाजार में यह कार Toyota Fortuner और MG Gloster से मुकाबला करती है। खास बात यह है कि इस कार में जरूरत अनुसार बूट स्पेस को कम ज्यादा किया जा सकता है। सामान्यत: इस कार में 170 लीटर का बूट स्पेस है। लेकिन सीट की थर्ड रो को हटाने पर यह क्षमता 481 लीटर तक बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा दूसरी और तीसरी दोनों सीट को मोड़ने पर यह 824 लीटर तक बढ़ जाता है।
फाइल फोटो
Jeep Meridian में 2 लीटर टर्बो डीजल इंजन
कार में कनेक्टेड कार तकनीक, मल्टी-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग, 9 स्पीकर, छह एयरबैग हैं। Jeep Meridian में 2 लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 170 PS की पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क देता है।
Jeep Meridian 7 सीटर कार है
कार में इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता नियंत्रण (ESC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और एक 360 डिग्री कैमरा दिया गया है। Jeep Meridian 7 सीटर कार है। इसमें 4×2 और 4×4 दोनों व्हील ड्राइव का ऑप्शन मिलता है।
फॉर व्हील ड्राइव चारों पहियों को पावर देता है
यह डीजल कार है। इसमें पेट्रोल इंजन नहीं आता है। Jeep Meridian शुरुआती कीमत 32.95 लाख से 38.52 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में उपलब्ध है। कार का फॉर व्हील ड्राइव में इंजन चारों पहियों को पावर देता है। जिससे की कार खराब रास्तों और ऑफ रोडिंग में हाई परफॉर्म करती है।
6 स्पीड मैनुअल और 9 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है
इसमें Brilliant Black, New Pearl White with Black roof, Magnesio Grey with Black roof आदि कलर मिलते हैं। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और 9 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें Apple CarPlay और Android Auto के साथ 10 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलता है।
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
6 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
10 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
14 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines