Jeep India Discounts: कार निर्माता कंपनी जीप इंडिया ने (Jeep) ने अपने ग्राहकों के लिए समर ऑफर पेश किये हैं। कंपनी ने अपनी कारों पर काफी बड़ा डिस्काउंट पेश किया है। इस महीने (जून 2025) जीप कम्पास, ग्रैंड चेरोकी और मेरिडियन को खरीदने पर पूरे 3.90 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिक्री बढ़ाने के लिए ग्राहकों को ऑफर्स दिए जा रहे हैं। कंपनी अपने पुराने स्टॉक को भी क्लियर करने के लिए बड़े डिस्काउंट की मदद ले रही है। जीप की सभी SUV भारत में काफी लोकप्रिय हैं। तो चलिए जान लेते हैं किस कार पर मिलेगा कितना डिस्काउंट।
जीप ने कंपास पर दिया 2.95 लाख की छूट
इस महीने अगर आप जीप कंपास खरीदने की सोच रहे हों तो इस गाड़ी पर आपको 2.95 लाख रुपये तक का फायदा हो सकता है। यह एक दमदार एसयूवी है। इसकी कीमत 18.99 लाख से लेकर 32.41 लाख रुपये तक जाती है। वहीं जीप ग्रैंड चेरोकी पर इस महीने 3 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है। यह SUV केवल टॉप-स्पेक लिमिटेड (O) ट्रिम में उपलब्ध है और इसकी कीमत 67.50 लाख रुपये है। ये दोनों ही SUV डामर इंजन और कई जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स के साथ आती हैं। इनमें 6 एयरबैग्स के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें: 125cc सेगमेंट में बजाज ऑटो फिर मचाएगी धमाल! जल्द लॉन्च होगा नया मॉडल, Shine 125 को मिलेगी कांटे की टक्कर
Jeep meridian पर 3.90 लाख का डिस्काउंट
इस महीने कंपनी अपनी सबसे महंगी एसयूवी जीप मेरिडियन पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है। इस गाड़ी पर ग्राहक पूरे 2.30 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें 1.30 लाख रुपये तक के कॉर्पोरेट ऑफर और साथ में 30,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा फायदा मिलेगा। जिससे कुल लाभ 3.90 लाख रुपये तक पहुंच जाता है।
मेरिडियन की कीमत 24.99 लाख से शुरू होकर 38.79 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) तक जाती है। जीप की इन सभी गाड़ियों के डिस्काउंट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए डीलर्स से संपर्क करें। डील फाइनल करने से पहले एक्स्ट्रा डिस्काउंट और ऑफर्स के बारे में भी बात करें। इसके अलावा गाड़ी को ड्राइव करके देखें।
यह भी पढ़ें: Used Maruti Baleno: 7.54 लाख की मारुति बलेनो 3.87 लाख में खरीदने का मौका! यहां मिलेगी बेस्ट डील
संबंधित खबरें
सेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
55 mins agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
17 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
21 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines