Big Car Discount in August 2024: अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए कार कंपनियां नए-नए ऑफर्स और डिस्काउंट का सहारा ले रही हैं। अगस्त का महीना चला रहा है और कार डीलर्स के पास अभी भी पुराना स्टॉक बचा हुआ है। पुराना स्टॉक हर हाल में क्लियर करना होता है। कार कंपनी जीप इंडिया ने अपनी गाड़ियों पर काफी तगड़ा डिस्काउंट दिया है।आपको बता दें कि जीप की SUVs अपमनी दमदार परफॉरमेंस के लिए जानी जाती हैं। ऑन रोड के साथ ऑफ रोड पर भी ये बेहतर प्रदर्शन करती हैं।
Jeep Compass
- डिस्काउंट: 2.50 लाख रुपये
अगस्त महीने में जीप अपनी Compass एसयूवी पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। आप लाखों रुपये की बचत कर सकते हैं। Jeep Compass पर पूरे 2.50 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है, इस डिस्काउंट में एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट ऑफर और लॉयल्टी बोनस भी शामिल है। Compass एसयूवी की एक्स-शो रूम कीमत 20.69 लाख रुपये से लेकर 26.69 लाख रुपये तक जाती है।
Jeep Meridian
- डिस्काउंट: 2 लाख रुपये
इस महीने जीप अपनी सबसे प्रीमियम और महंगी एसयूवी Meridian पर 2 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस डिस्काउंट में एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट ऑफर और लॉयल्टी बोनस भी शामिल है। कीमत की शुरूआत 33.60 लाख रुपये एक्स शोरूम से होती है। इसके टॉप वेरिएंट Overland को 36.97 लाख रुपये की की कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह एक फुल साइज़ एसयूवी है जो ऑन रोड के साथ ऑफ रोड पर जमकर चलती है । इसमें स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है।
जीप इन दो एसयूवी पर ऑफर दे रही है साथ ही अन्य मॉडल के कुछ खास वेरिएंट पर ऑफ़र दे रही ही जिससे आपको काफी अच्छी बचत कर सकते हैं। अगर आपके पास पहले जीप की कोई SUV है तो आप 17 अगस्त तक सर्विस पर काफी बचत कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक लेबर चार्ज पर 7.8%, कार केयर ट्रीटमेंट और बॉडी रिपेयर पर भी 7.8% की छूट दी जा रही है।
Tata Nexon पर एक लाख का डिस्काउंट
इस महीने भी Tata Nexon पर एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा है। Nexon की 8 लाख रुपये से लेकर 15.80 रुपये तक जाती है। यानी Nexon खरीदने में इस समय काफी फायदा ही फायदा है। इसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है जो 120 hp की पावर देता है जबकि इसका 1.5 लीटर का डीजल इंजन 115hp की पावर देता है। Nexon का सीधा मुकाबला Kia Sonet, Hyundai Venue और Maruti Brezza से होगा।
यह भी पढ़ें: हैचबैक हुई पुरानी, 5.99 लाख में घर लाएं ये दमदार SUV, 27km की मिलेगी माइलेज
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
13 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
14 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
16 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines