Jeep Compass: जीप अपनी कारों में दमदार पावरट्रेन और धाकड़ लुक देने के लिए जाना जाता है। कंपनी की एक धांसू गाड़ी है Compass. यह कार शुरुआती कीमत 20.49 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। यह 5 सीटर कार है। कंपनी इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन में ऑफर कर रही है।
पांच वेरिएंट आते हैं
इस एसयूवी कार में Sport, Longitude (O), Limited (O), Model S, और Night Eagle पांच वेरिएंट आते हैं। Jeep Compass का टॉप वेरिएंट 32.07 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। यह कंपनी की 4×4 कार है, खराब रास्तों पर यह कार हाई परफॉमेंस देती है। यह हाई एंड कार बड़े टायर साइज में मिलती है।
Jeep Compass
438 लीटर का बड़ा बूट स्पेस
Jeep Compass में 438 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। यह फैमिली कार है, इसमें अधिक सामान लेकर लॉन्ग रूट पर सफर किया जा सकता है। कार में EBD के साथ ABS दिया गया है। एबीएस कार के चारों टायरों को सेंसर से कंट्रोल करता है। कार में 1956 cc और 1998 cc का डीजल इंजन मिलता है। यह डीजल इंजन हाई स्पीड देता है।
7.1 kmpl की माइलेज
जीप की इस कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग दिए गए है। इसमें इलेक्ट्रोनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल सिस्टम मिलता है। यह सिस्टम कार को मोड़ने पर उसे कंट्रोल करने में मदद करता है। कार 167.67 Bhp की मैक्सिमम हाई पावर देती है। इसमें 14.9 से लेकर 17.1 kmpl तक की माइलेज मिलती है।
9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
कार का जानदार इंजन 170 PS की पावर और 350 Nm का टॉर्क मिलता है। कार में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार में 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन मिलता है। कार में डुअल टोन ऑटोमैटिक एसी मिलता है। कार में वायरलेस फोन चार्जर मिलता है। जीप की इस कार का बाजार में Hyundai Tucson, Tata Harrier, Volkswagen Tiguan और Citroen C5 Aircross से मुकाबला है। कार में 10.25 का ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है।
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
15 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
18 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
22 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines