जीप इंडिया ने अपनी पॉपुलर एसयूवी Compass और Meridian के Trail एडिशन भारत में लॉन्च कर दिए हैं ये नए एडिशन ऑफ–रोडिंग को ध्यान में रखते हुए तैयार किये हैं इन स्पेशल एडिशन की बिक्री 15 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है और इनकी बिक्री सीमित समय के लिए होगी। Jeep Trust प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को एक्सलूसिव ओनरशिप बेनेफिट्स भी मिलेंगे। ये दोनों स्पेशल एडिशन कम्पास लॉन्गिट्यूड (O) और मेरिडियन लिमिटेड (O) के ऊपर रहेंगे। डीलरशिप पर इनकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। अगर आप इन दोनों SUV को ख़रीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको इनके फीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं….
Jeep Compass के ट्रेल एडिशन में क्या मिलेगा खास?
जीप कम्पास के ट्रेल एडिशन में मैट ब्लैक ग्रिल, रूफ रेल्स, रियर फेसिया एक्सेंट ORVM और न्यूट्रल ग्रे कलर में LOGO मिलेगा। इसके अलावा इस पर ट्रेल एडिशन ग्राफिक्स भी देखने को मिलेंगे। कम्पास के फ्रंट और निचले हिस्से पर रेड एक्सेंट कंट्रास्ट देखा जा सकता है। इसके अलावा 18-इंच व्हील्स मिलेंगे जो ग्रेनाइट मेटैलिक ड्यूल–टोन कलर में होंगे। इंटीरियर में ब्लैक अपहोल्स्ट्री में रेड कंट्रास्ट सिलाई इसे प्रीमियम लुक देने में मदद करती है। वहीं इसमें ट्रेल एडिशन ऑल–वेदर मैट दिए गए हैं। Jeep Compass के ट्रेल एडिशन की कीमत 25.41 लाख रुपये से लेकर 27.41 लाख रुपये के बीच है।
Meridian Meridian के ट्रेल एडिशनम में मिलेंगे ये फीचर्स
जीप मेरिडियन ट्रेल एडिशन में आपको कुछ खास फीचर्स देखने को मिलेंगे। इस एडिशन में ग्लॉस–ब्लैक रूफ दी गई है जो इसे प्रीमियम लुक देने में मदद करती है। इसके अलावा इस गाड़ी में क्लैडिंग, फॉग लैंप और टेल लैंप देखने को मिलते हैं। नये एडिशन में पियानो ब्लैक फिनिशिग देखने को मिलती है। वहीं इसके फ्रंट में रेड हाइलाइट्स, ट्रेल एडिशन के डेकल्स और बैज भी दिए गये हैं। इंटीरियर की बात करें तो इंटीरियर के अंदर रेड एक्सेंट और ट्रेल एडिशन ग्राफिक्स देखने को मिलते हैं। मेरिडियन ट्रेल एडिशन की कीमत 31.27 लाख रुपये से लेकर 37.27 लाख रुपये (एक्स–शोरूम) के बीच है।
यह भी पढ़ें: Tata Punch की गिरी बिक्री, पिछले 6 महीने में बिकी सिर्फ इतनी कारें
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
8 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
11 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
13 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines