Shahrukh Khan Car Collection: शाहरुख खान की मूवी जवान का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसे देखने के लिए सिनेमा घरों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। लेकिन क्या आपको पता है कि Shahrukh Khan महंगी गाड़ियों के कलेक्शन में भी नंबर 1 हैं। उनके गैराज में एक से बढ़कर एक कारें हैं। उनके पास सबसे महंगी कार में लगभग 12 करोड़ कीमत की Bugatti Veyron है। यही नहीं उनके पास Hyundai की धाकड़ एसयूवी Creta है।
Rolls Royce Cullinan Black Badge भी है
Shahrukh Khan की नई मूवी jawan 7 सितंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। जानकारी के अनुसार Shahrukh Khan के पास Rolls Royce Cullinan Black Badge, BMW i8, Customized Vanity Van- Volvo BR9, Bentley Continental GT और Toyota Land Cruiser जैसे धांसू कार हैं।
Shahrukh Khan Car Collection
कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
फिलहाल Bugatti Veyron डिस्कंटीन्यू हो गई है। इस कार में 7993 cc का धाकड़ इंजन मिलता है। इसमें 1001.0 Bhp की पावर मिलती है। कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इस धाकड़ कार में 6.8 kmpl की माइलेज मिलती है।
37 लीटर का फ्यूल टैंक
यह केवल पेट्रोल वर्जन में आती है। यह कंपनी की 2 सीटर बेहद स्टाइलिश कार है। यह 16 सिलेंडर के पास आती है। इसमें 6000 rpm मिलता है। इस धांसू कार में 37 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। यह कन्वर्टिबल कार है। जिसें 90 mm का जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। यह सुपर कार 2 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है।
Shahrukh Khan Car Collection
केवल एक वैरिएंट
वहीं, अभिनेता की Rolls-Royce Cullinan 5 सीटर कार है। यह केवल एक वैरिएंट में आती है। इस कार में 6750 cc का BS6 इंजन मिलता है। इस कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इस कार में 560 लीटर का बूट स्पेस है।
Shahrukh Khan Car Collection
9.5 kmpl की माइलेज
Rolls-Royce Cullinan में 2 कलर ऑप्शन मिलते हैं। कार में 563 Bhp की हाई पावर मिलती है। यह 5 सीटर कार केवल पेट्रोल वर्जन में आती है। कार सड़क पर 9.5 kmpl की माइलेज देती है। इसके अलावा शाहरुख खान के पास Mitsubishi Pajero, Land Rover Range Rover Sport, Audi A8 L, और BMW 7-Series जैसे धाकड़ कार हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines