---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Shahrukh Khan के पास है गाड़ियों का जखीरा, उनकी यह सुपर कार 2 सेकंड में पकड़ती है 100 की रफ्तार 

Shahrukh Khan Car Collection: शाहरुख खान की मूवी जवान का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसे देखने के लिए सिनेमा घरों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। लेकिन क्या आपको पता है कि Shahrukh Khan महंगी गाड़ियों के कलेक्शन में भी नंबर 1 हैं। उनके गैराज में एक से बढ़कर एक […]

---विज्ञापन---

Shahrukh Khan Car Collection: शाहरुख खान की मूवी जवान का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसे देखने के लिए सिनेमा घरों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। लेकिन क्या आपको पता है कि Shahrukh Khan महंगी गाड़ियों के कलेक्शन में भी नंबर 1 हैं। उनके गैराज में एक से बढ़कर एक कारें हैं। उनके पास सबसे महंगी कार में लगभग 12 करोड़ कीमत की Bugatti Veyron है। यही नहीं उनके पास Hyundai की धाकड़ एसयूवी Creta है।

Rolls Royce Cullinan Black Badge भी है

Shahrukh Khan की नई मूवी jawan 7 सितंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। जानकारी के अनुसार Shahrukh Khan के पास Rolls Royce Cullinan Black Badge, BMW i8, Customized Vanity Van- Volvo BR9, Bentley Continental GT और Toyota Land Cruiser जैसे धांसू कार हैं।

---विज्ञापन---
Shahrukh Khan Car Collection

Shahrukh Khan Car Collection

कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

फिलहाल Bugatti Veyron डिस्कंटीन्यू हो गई है। इस कार में 7993 cc का धाकड़ इंजन मिलता है। इसमें 1001.0 Bhp की पावर मिलती है। कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इस धाकड़ कार में 6.8 kmpl की माइलेज मिलती है।

37 लीटर का फ्यूल टैंक

यह केवल पेट्रोल वर्जन में आती है। यह कंपनी की 2 सीटर बेहद स्टाइलिश कार है। यह 16 सिलेंडर के पास आती है। इसमें 6000 rpm मिलता है। इस धांसू कार में 37 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। यह कन्वर्टिबल कार है। जिसें 90 mm का जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। यह सुपर कार 2 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है।

---विज्ञापन---
Shahrukh Khan Car Collection

Shahrukh Khan Car Collection

केवल एक वैरिएंट

वहीं, अभिनेता की Rolls-Royce Cullinan 5 सीटर कार है। यह केवल एक वैरिएंट में आती है। इस कार में 6750 cc का BS6 इंजन मिलता है। इस कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इस कार में 560 लीटर का बूट स्पेस है।

Shahrukh Khan Car Collection

Shahrukh Khan Car Collection

9.5 kmpl की माइलेज

Rolls-Royce Cullinan में 2 कलर ऑप्शन मिलते हैं। कार में 563 Bhp की हाई पावर मिलती है। यह 5 सीटर कार केवल पेट्रोल वर्जन में आती है। कार सड़क पर 9.5 kmpl की माइलेज देती है। इसके अलावा शाहरुख खान के पास Mitsubishi Pajero, Land Rover Range Rover Sport, Audi A8 L, और BMW 7-Series जैसे धाकड़ कार हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 07, 2023 08:16 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola