Flipkart Sale: देश में ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज इतना बढ़ गया है कि अब बाइक्स भी ऑनलाइन बिकने लगी हैं। देश में फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज 2024 सेल के दौरान अब जावा और येजदी की बाइक्स भी बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुकी हैं। खास बात ये है कि ग्राहकों को डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। Flipkart सेल में और क्या-क्या फायदे आपको मिलने वाले हैं? आइये जानते हैं।
Jawa और Yezdi की बाइक्स
फेस्टिवल सीजन की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज 2024 में जावा और येजदी कंपनी के सभी मॉडल पर 22500 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही ग्राहकों को अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी मिलेंगे। भारत में जावा ब्रैंड के कुल 4 मॉडल बिकते हैं जिसमें Jawa 42, Jawa 42 FJ, Jawa Perak और Jawa 350 जैसे मॉडल हैं। वहीं, येजदी ब्रैंड के 3 बाइक हैं, जिनमें Yezdi Scrambler, yezdi roadster और yezdi adventure जैसी बाइक्स हैं।
ग्राहकों को मिलेंगे ये फायदे
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज 2024 सेल में जावा और येजदी की बाइक्स पर कम से कम 12,500 रुपये के तो फायदे मिलेंगे। वहीं, इन बाइक्स पर 22,500 रुपये तक का मैक्सिमम डिस्काउंट मिलेगा। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 10,000 रुपये का एक्स्ट्रा कैशबैक मिलेगा। इतना ही नहीं HDFC क्रेडिट कार्ड पर 8,500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा साथ ही HDFC डेबिट कार्ड पर 750 रुपये का एक्स्ट्रा कैशबैक मिलेगा।
इलेक्ट्रिक स्कूटर पर डिस्काउंट
अमेजन सेल में Ola S1X स्कूटर पर बड़ी बचत का ऑफर दिया जा रहा है। इस स्कूटर की कीमत 1,01,999 रुपये है लेकिन ऑफर के तहत इसे 94,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा Ola S1 Pro स्कूटर पर 11000 रुपये का डिस्काउंट जा रहा है। फ्लिपकार्ट सेल में Ampere Nexus ST स्कूटर को 1,1499 रुपये में खरीद सकते हैं जबकि बिना ऑफर इसकी कीमत 1,1999 रुपये है।
Amazon सेल में Green Invicta कंपनी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 53% का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी के स्कूटर की वास्तविक कीमत 95,000 रुपये है लेकिन सेल में इस स्कूटर को आप सिर्फ 44,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ Citroen की नई SUV हुई लॉन्च, कीमत 8.49 लाख से शुरू
संबंधित खबरें
Hyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
3 mins agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
19 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
22 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines