Jawa Perak: लुक्स ऐसे की 'नजर नहीं हटती', इंजन पावर में है 'तूफानी', जानें कीमत
Edited By Amit Kasana

Jawa Perak
Edited By Amit Kasana

Jawa Perak
Jawa Perak: जावा हमेशा एलीट और क्लासिक लुक्स की मोटरसाइकिल पेश करता है। कंपनी के टू व्हीलर को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि बाइक राइडर की उन पर से नजर ही नहीं हटती। 300 सीसी इंजन सेगमेंट में कंपनी की ऐसी ही एक बाइक है Jawa Perak.
इस धाकड़ लुक्स वाली मोटरसाइकिल में कंपनी ने 334 cc का पावर इंजन दिया है। यह बाइक सिटी, लॉन्ग रूट और पहाड़ समेत खराब रास्तों पर हाई परफॉमेंस देती है। बड़ा इंजन होते हुए भी यह बाइक 30 kmpl की माइलेज देती है। इसमें चालक की सुविधा के लिए 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है।

Jawa Perak
दिखने में काफी भारी लगने वाली Jawa Perak में कुल 185 kg का वजन है। जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना मुश्किल नहीं है। इसमें 13.2 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है। इसकी सीट हाइट 750 mm की है। जिससे इसे कम हाइट वाले लोग भी आसानी से चला सकते हैं।
जावा पेराक एक cruiser bike है। यह शुरूआती कीमत 2,49,361 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिलती है। इसमें फिलहाल एक वेरिएंट और एक ही कलर ऑप्शन मिलता है। इसमें BS6 इंजन है, जो सभी नियमों को पूरा करते हैं।

यह बाइक 30.2 bhp की पावर देती है और 32.74 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। सेफ्टी के लिए इसके आगे और पीछे दोनों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम है। Perak की गजब की लुक्स हैं। यह मैट ब्लैक-ग्रे पेंट और काले रंग की थीम के साथ ब्लैक-आउट थीम में आती है।
इसके डिजाइन की बात करे तो फ्यूल टैंक, साइड पैनल और फेंडर पर गोल्ड पिनस्ट्रिपिंग हैं। मोटरसाइकिल का अन्य सबसे बड़ा आकर्षण टैन-ब्राउन लेदर सीट के साथ फ्लोटिंग सीट डिज़ाइन है। कंपनी इसे typical low-slung profile के तौर पर पेश करती है। जिसमें लंबा व्हीलबेस है जिससे इसे संकरी जगहों से मोड़ना व निकालने में परेशानी नहीं होती।
पेराक में एलईडी टेल लैंप को छोड़कर चारों ओर पारंपरिक हलोजन लैंप दिए गए हैं। इसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ ओडोमीटर, छोटी डिजिटल यूनिट है। मोटरसाइकिल आगे की ओर टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की सीट के नीचे एक मोनोशॉक सस्पेंशन है। इसमें ड्यूल-चैनल ABS है। बाजार में यह बाइक Royal Enfield Classic 500 को टक्कर देती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: