Cruiser Bike: युवा वर्ग में क्रूजर बाइक काफी पसंद की जाती हैं। कीमत अधिक होने के बावजूद इन बाइक्स की दीवाने कम नहीं हैं। इसी सेगमेंट में एक धांसू बाइक है Jawa 42. बाजार में यह बाइक Royal Enfield Meteor 350, Honda CB350, और Benelli Imperiale 400 जैसी हाई पावर बाइक को टक्कर देती है।
मिलता है 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
जावा 42 में 294.72 cc का इंजन दिया गया है। बाइक में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है, जो इसे हाई परफॉमेंस बाइक बनाते हैं। बाइक का कुल वजन 182 kg है और इसमें 13.2 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। बाइक की सीट हाइट 765 mm है और इसका दमदार इंजन 26.95 bhp की हाई परफॉमेंस देता है।
5 वेरिएंट और 10 कलर ऑप्शन
Jawa 42 क्रूजर बाइक है। यह बाइक शुरूआती कीमत 207083 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार मे मिलती है। यह बाइक 5 वेरिएंट और 10 कलर ऑप्शन में मिलती है। इसका टॉप वेरिएंट 238574 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसमें डुअल-चैनल ABS दिया गया है। एबीएस व्हील सेंसर से चलता है। जो सड़क की कठोर स्थितियों को महसूस करते हैं एबीएस को सक्रिय कर देते हैं। इसमें हादसे के दौरान अचानक ब्रेक लगाने पर चालक को सामान्य ब्रेकिंग सिस्टम से वाहन को कंट्रोल करने का अधिक समय मिल जाता है। बाइक में फ्लाईस्क्रीन और हेडलैंप ग्रिल इसे अट्रैक्टिव लुक देता है।
डिस्क ब्रेक और एंटी लॉकिंग सिस्टम
जावा 42 का इंजन 26.84 Nm का पीक टॉर्क देता है। इस बाइक के दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाइक में एंटी लॉकिंग सिस्टम मिलता है, जो हादसों से बचाव करन में मददगार है। इसमें वायर स्पोक सेटअप के साथ ट्यूबलेस टायर मिलते हैं, जो इसे क्लासिक लुक देते हैं। बाइक में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और प्रीलोड-एडजस्टेबल ट्विन रियर स्प्रिंग्स मिलते हैं। यह सस्पेंशन खराब रास्तों में राइडर को आरामदायक सफर का अहसास देता है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 hr agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
6 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
23 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines