---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

5 सेकंड में स्पीड पकड़ती है Jawa की क्रूजर बाइक

Jawa 42 में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। बाइक का कुल वजन 182 kg है। बाइक में 13.2 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

---विज्ञापन---

Jawa 42: क्रूजर बाइक बाजार में बड़ा क्रेज रखती हैं। इनका स्टाइलिश लुक और पावरफुल इंजन लोगों को इनका दीवाना बनाते हैं। मार्केट में ऐसी ही एक जबरदस्त बाइक है Jawa 42. यह बाइक सड़क पर 140 km/h की टॉप स्पीड देती है। इस बिग साइज बाइक में अलग-अलग 5 वेरिएंट और 12 कलर ऑप्शन मिलते हैं।

बाइक में 32 kmpl की माइलेज

जावा की इस बाइक में 294.72 cc का जानदार पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन सड़क पर महज 5.1 सेकंड में 0 से 60 kmph की स्पीड पकड़ लेता है। बाइक में 32 kmpl की माइलेज मिलती है। यह धाकड़ बाइक 26.95 bhp की पावर देती है। इसमें ब्लैक थीम में अट्रैक्टिव अलॉय मिलते हैं। बाइक में ट्यूबलैस टायर दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

13.2 लीटर का फ्यूल टैंक

Jawa 42 में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। बाइक का कुल वजन 182 kg है। यह बाइक शुरुआती कीमत 1.96 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। बाइक में 13.2 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे लंबे सफर पर इसमें बार-बार पेट्रोल भरवाने की टेंशन नहीं होती है। इस बाइक की सीट हाइट 765 mm की है।

---विज्ञापन---

बाइक में डुअल चैनल एंटी ब्रेकिंग सिस्टम

इसका टॉप वेरिएंट 2 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। बाइक में जानदार 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसमें 26.84 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। बाइक में डुअल चैनल एंटी ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है, जो सड़क पर बाइक पर अधिक कंट्रोल देता है। बाइक पर खराब रास्तों में झटकों से बचने के लिए टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और प्रीलोड-एडजस्टेबल ट्विन रियर स्प्रिंग्स दिए गए हैं।

दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक

इसमें दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। जावा 42 का Royal Enfield Meteor 350, Benelli Imperiale 400 और Honda CB350 को टक्कर देती है। इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर मिलता है। बाइक में कम्फर्टेबल हैंडल बार दिया गया है। इसमें बेहद स्लीक लुक हेडलाइट और टेल लाइट मिलती हैं। यह हाई एंड बाइक है। इसमें बड़े टायर साइज दिए गए हैं।

First published on: Oct 31, 2023 07:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola