जापान मेड-इन-इंडिया कारों के लिए शीर्ष पांच निर्यात गंतव्यों में शामिल हो गया है। भारत में निर्मित कारों की स्वीकार्यता न केवल विकासशील, बल्कि विकसित देशों में भी लगातार बढ़ रही है। और यह यह इस बात का सबूत है कि भारत में बनी कारों की एक्सेप्ट किया गया है बल्कि विकसित देशों में भी लगातार मांग बढ़ रही है। सुजुकी मोटर कॉर्प और होंडा मोटर कंपनी की लोकल यूनिट्स जैसे खास भारतीय निर्यातक भारत को ग्लोब्क उत्पादन आधार के रूप में तेजी से इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, SIAM द्वारा संकलित वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025 के पहले 9 महीनें में जापान को कार एक्सपोर्ट बढ़कर 616.45 मिलियन डॉलर हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2024 में यह 220.62 मिलियन डॉलर था।
होंडा मोटर और सुजुकी मोटर कॉर्प जैसे बड़े ब्रांड भारत को उत्पादन केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। वाणिज्य मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, FY24 के पहले 9 महीने में भारत से जापान को 616.45 मिलियन डॉलर की कारें एक्सपोर्ट की गईं थी, जो पिछले साल की 220.62 मिलियन डॉलर की तुलना में करीब तीन गुना अधिक है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल जनवरी से मारुति सुजुकी ने Jimny का जापान को निर्यात शुरू किया है। इस बार में मारुति सुजुकी इंडिया के सीनियर एक्जीक्यूटिव ऑफिसर राहुल भारती ने कहा, कि अब कंपनी भारत में निर्मित e-Vitara इलेक्ट्रिक SUV को यूरोप और जापान जैसे विकसित बाजारों में एक्सपोर्ट करेगी। होंडा कार्स इंडिया ने FY24 में SUV Elevate की 45,167 यूनिट्स एक्सपोर्ट की थी, जिनमें ज्यादातर जापान के लिए थी।
इस बारे में होंडा कार्स इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट कुनाल बेहल ने बताया कि कंपनी भारत को अपने ग्लोबल बिजनेस का “मुख्य एक्सपोर्ट केंद्र” बनाना चाहती है। यामाहा भी भारत से जापान को प्रीमियम मोटरसाइकल एक्सपोर्ट करने की योजना बना रही है। कंपनी के मुताबिक भारत में प्रोडक्शन लागत अन्य देशों की तुलना में काफी कम है।”
15% बढ़ी भारत की निर्यात दर
SIAM के मुताबिक, FY24 में भारत का कुल पैसेंजर कार निर्यात 15% बढ़कर 770,364 यूनिट्स हो गया, जबकि घरेलू बिक्री केवल 2% बढ़कर 4.3 मिलियन वाहन रही। इंडस्ट्री ने अगले 5 सालों में कुल निर्यात को 30% तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने यह भी कहा कि कॉम्पैक्ट SUV का एक्सपोर्ट लगातार बढ़ रहा है और अब यह कुल निर्यात का 25% से अधिक है।
यह भी पढ़ें: Monsoon Car Care: बारिश में भी कुछ नहीं बिगड़ेगा आपकी कार में! बस इन बातों का रखें ध्यान
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
6 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
8 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
10 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines