iVOOMi S1 Lite Electric Scooter: भारत में इलेक्ट्रिक बाइक्स से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड खूब है। क्योंकि इन्हें राइड करना आसान है और स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है। साथ ही कम कीमत सभी की पॉकेट को Allow भी करती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए देश की इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी iVOOMi ने अपने ग्राहकों के नया S1 Lite स्कूटर बाजार में उतारा है। हर तरफ इस स्कूटर की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि इसकी कीमत कम है और रेंज काफी अच्छी मिल जाती है।
कीमत और रेंज
iVOOMi S1 Lite एक किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर है। कम कीमत में आपको इसमें बढ़िया रेंज भी मिल रही है। इस स्कूटर की कीमत 54,999 रुपये से शुरू होती है। इसमें पर्ल वाइट, मून ग्रे, स्कारलेट रेड, मिडनाइट ब्लू, ट्रू रेड और पीकॉक ब्लू कलर ऑप्शन मिलते हैं कलर ऑप्शन में पेश किया है।कंपनी इस स्कूटर पर 3 साल की वारंटी दे रही है फिलहाल ये स्कूटर महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु और राजस्थान जैसे राज्यों में ही मिलेगा ग्राहक इसे महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु और राजस्थान जैसे राज्यों में मिलेगा।
कीमत और बैटरी रेंज
iVOOMi S1Lite को दो तरह के बैटरी ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इसके ग्रेफीन आयन वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 54,999 रुपये है जबकि लीथियम आयन वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 64,999 रुपये है। इनकी बैटरी रेंज क्रमश: 75 किलोमीटर और 85 किलोमीटर तक की है। जानकारी के लिए बता दे कि इससे पहले S1 स्कूटर को बाजार में उतारा गया था जिहे ग्राहकों ने खूब पसंद किया और अब कंपनी लेकर आई है नया S1Lite स्कूटर। कंपनी जल्द ही इस स्कूटर की बुकिंग्स शुरू होगी।
शानदार फीचर्स
iVOOMi एनर्जी ने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 लाइट में कई अच्छे फीचर्स को शामिल किया है। इसमें USB पोर्ट, LED डिस्प्ले स्पीडोमीटर, Lite चार्जर,वॉटर रजिस्टेंस IP67 बैटरी, रिमूवेबल बैटरी और काफी सारे स्टोरेज मिलते हैं।कंपनी के मुताबिक नया स्कूटर ग्राहकों की डेली जरूरतों को पूरा करेगा। इसके अलावा इसमें ERW 1 ग्रेड चेसिस, 170mm ग्राउंड क्लियरेंस और 18 लीटर का बूट स्पेस मिल जाता है।
इनसे होगा मुकाबला
iVOOMi S1Lite इलेक्ट्रिक स्कूटर का सीधा मुकाबला Ola इलेक्ट्रिक, TVS iQube, Bajaj चेतक और Ather इलेक्ट्रिक स्कूटर से होगा। लेकिन iVOOMi का नेटवर्क बहुत बड़ा नहीं है, जिसके कारण मेट्रो सिटी के ग्राहकों तक कंपनी के प्रोडक्ट नहीं पहुंच रहे हैं। उम्मीद है जल्दी ही कंपनी इस पर काम करेगी और अपनी रेंज को बड़ा करेगी।
यह भी पढ़ें: देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार अब हुई महंगी, फुल चार्ज में चलेगी 230 किलोमीटर
संबंधित खबरें
Hyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
5 mins agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
4 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines