Online Bike Buying Process: आज के डिजिटल दौर में अब केवल मोबाइल और गैजेट ही नहीं, टू-व्हीलर्स भी ऑनलाइन बिकने लगे हैं. Amazon और Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कई बड़ी कंपनियां अपनी बाइक्स बेच रही हैं. इसमें Royal Enfield, Hero MotoCorp, Bajaj Auto और TVS जैसी बड़ी ब्रांड्स शामिल हैं. खास बात यह है कि ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां भारी डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और स्पेशल ऑफर्स भी दे रही हैं. हालांकि ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदारी के प्रोसेस में कुछ फर्क जरूर है, जिसे समझना जरूरी है.
ऑनलाइन खरीद में क्या होता है अलग
ऑनलाइन बाइक खरीदने में ग्राहक एक्स-शोरूम कीमत का भुगतान करते हैं. इसके बाद रजिस्ट्रेशन, बीमा और एक्सेसरीज का पेमेंट डिलीवरी के समय शोरूम में किया जाता है. बाइक की डिलीवरी भी सीधे आपके घर नहीं आती, बल्कि शोरूम जाकर लेनी होती है. ऑनलाइन प्रोसेस में कुछ समय ज्यादा लग सकता है, लेकिन डिस्काउंट और ऑफर्स इसे फायदेमंद बनाते हैं.
ऑनलाइन बाइक की बुकिंग कैसे करें?
सबसे पहले Amazon, Flipkart या कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपनी पसंद की बाइक चुनें. इसके बाद आपको बाइक ऑनलाइन बुक करनी होगी और एक्स-शोरूम प्राइस का पेमेंट करना होगा. बुकिंग के बाद कंपनी का डीलर सीधे आपसे संपर्क करेगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू होती है.
जरूरी डॉक्यूमेंट और वेरिफिकेशन
ऑनलाइन खरीदारी के बाद डीलर आपसे KYC के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट मांगेंगे. इनकी जांच के बाद ही प्रोसेस आगे बढ़ता है. अगर सब कुछ सही रहता है, तो डीलर आपको रजिस्ट्रेशन और बाकी भुगतान की जानकारी देता है.
रजिस्ट्रेशन और बाकी भुगतान
ऑनलाइन कीमत में केवल एक्स-शोरूम चार्ज शामिल होता है. रजिस्ट्रेशन, बीमा और एक्सेसरीज (जैसे हेलमेट, लेग गार्ड या अन्य सुरक्षा उपकरण) का पेमेंट आपको शोरूम जाकर करना होता है. इन चार्जेस को ऑनलाइन पेमेंट में शामिल नहीं किया जाता.
कैसे होती है बाइक की डिलीवरी?
सारे डॉक्यूमेंट और पेमेंट पूरे होने के बाद आपको बाइक की डिलीवरी के लिए शोरूम जाना होता है. वहां आप बाइक की फिजिकल जांच कर सकते हैं, फीचर्स चेक कर सकते हैं और डिलीवरी ले सकते हैं. कई ब्रांड्स अब डिलीवरी को और आसान बनाने के लिए प्री-बुकिंग स्लॉट भी दे रहे हैं.
ऑनलाइन बाइक खरीदने के फायदे
- सुविधा: आप घर बैठे बाइक खरीद सकते हैं, शोरूम जाने की जरूरत नहीं.
- बड़े ऑफर: ऑनलाइन कई बार डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर्स मिलते हैं.
- EMI और फाइनेंस: कई प्लेटफॉर्म नो-कॉस्ट EMI और फाइनेंस ऑप्शन भी देते हैं.
- तेज प्रोसेस: बाइक सेलेक्शन से लेकर पेमेंट तक सब कुछ ऑनलाइन पूरा हो जाता है.
ऑनलाइन खरीद में इन बातों का रखें ध्यान
- पूरा भुगतान ऑनलाइन नहीं होता: आपको रजिस्ट्रेशन और बीमा के लिए शोरूम जाना होगा.
- भरोसेमंद प्लेटफॉर्म से ही खरीदें: फर्जी वेबसाइटों से बचें.
- पॉलिसी पढ़ें: खरीदने से पहले कैंसलेशन और रिफंड पॉलिसी को ध्यान से पढ़ें.
- डिलीवरी समय: ऑनलाइन ऑर्डर में कुछ समय लग सकता है, इसलिए टाइमलाइन की जांच करें.
अब Royal Enfield भी ऑनलाइन
हाल ही में Royal Enfield ने भी Amazon पर अपनी बाइक्स लिस्ट की हैं. इससे ग्राहकों को ऑफलाइन स्टोर पर जाए बिना बुकिंग का मौका मिल रहा है. वहीं हीरो, बजाज और टीवीएस जैसी पहले से इन प्लेटफॉर्म के मौजूद हैं.
डिजिटल हुआ टू-व्हीलर मार्केट
अब बाइक खरीदना पहले से कहीं आसान हो गया है. जहां पहले बुकिंग के लिए शोरूम जाना जरूरी होता था, अब कुछ क्लिक में बाइक आपके नाम हो सकती है. बस जरूरत है सही प्लेटफॉर्म चुनने की और सभी पेमेंट व डॉक्यूमेंट प्रोसेस को समझने की. सही जानकारी के साथ ऑनलाइन बाइक खरीदना न सिर्फ आसान बल्कि फायदेमंद सौदा साबित हो सकता है.
ये भी पढे़ं- कॉम्पैक्ट SUV पर मिल रही है 1.6 रुपये लाख तक की छूट, देखें पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
4 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
5 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
7 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
10 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
11 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines