हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

631 km की ड्राइविंग रेंज, 7 सेकंड में पकड़ती है 100 kmph की रफ्तार, इस धाकड़ ईवी कार का मार्केट में रौब, जानें कीमत और फीचर्स

विज्ञापन
IONIQ 5

EV Cars: इंडियन मार्केट में इन दिनों ईवी कार की डिमांड है। इसी सेगमेंट में हुंडई की एक धाकड़ कार है IONIQ 5. यह धाकड़ कार एक बार फुल चार्ज होने पर 631 km तक चलती है। इतना ही नहीं कार महज 7.6 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है।

18 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज 

हुंडई आयोनिक 5 ईवी कार में 20 इंच के बड़े अलॉय व्हील है। वेटिंग होने के बावजूद कार की धड़ल्ले से बुकिंग हो रही है। इसमें 12.3-इंच की स्टाइलिश स्क्रीन मिलती है। कार 350 kW डीसी फास्ट चार्जर से महज 18 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है।

 

छह एयरबैग और व्हीकल-टू-लोड फ़ंक्शन

IONIQ 5 शुरूआती कीमत 45.95 लाख रुपये एक्स-शोरूम में मिलती है। इसमें 72.6 kWh की बैटरी पैक दी गई है। यह रियर-व्हील ड्राइव है, इसमें 217 hp की पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। कार में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, छह एयरबैग और व्हीकल-टू-लोड फ़ंक्शन (V2L) जैसे फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन

 

ADAS करता है चालक को अलर्ट 

कार में ग्रेविटी गोल्ड मैट, ऑप्टिक व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक पर्ल तीन कलर ऑप्शन मिलते हैं। ड्राइवर डिस्प्ले यूनिट के साथ इसमें सेफ्टी के लिए ADAS का फीचर है। कार में ड्राइव करते समय अगर किसी कारण से आपका ध्यान भटक गया। जिससे कार दूसरी लेन में चली गई या फिर कार के सामने कोई दूसरी कार, व्यक्ति आ जाता है तो ऐसी कंडीशन में ADAS चालक को अलर्ट कर हादसे से बचाने में मदद करता है। यह टेक्नोलॉजी रडार, कैमरा, सेंसर्स पर काम करती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola