Best Scooters for Women: हर साल 8 मार्च के दिन को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day 2025) मनाया जाता है। इस दिन को खास तौर पर महिलाओं को समर्पित किया गया है। इस खास मौके पर यहां हम महिलाओं के लिए बेस्ट स्कूटर्स की जानकारी दे रहे हैं। हम ऐसे स्कूटरों के बारे में बता रहे हैं जिनको चलाना ना सिर्फ बेहद आसान है साथ ही ये बेहद किफायती और आरामदायक भी हैं।
TVS Jupiter 110
गर्ल्स और फैमिली के TVS Jupiter एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। अपने सेगमेंट में यह सबसे अच्छा दिखने वाला स्कूटर है और इसमें फीचर्स भी काफी कमाल के हैं। डेली यूज़ के लिए यह काफी मजेदार स्कूटर साबित हो सकता है।टीवीटीएस का जुपिटर अब ज्यादा स्मार्ट और प्रीमियम हो गया है। इसकी सीट के 33 लीटर का स्पेस मिल जाता है।
इतना ही नहीं आप अपना स्मार्टफोन भी कनेक्ट कर सकते हैं इस स्कूटर में कई ऐसे बेस्ट इन क्लास और फर्स्ट इन क्लास फीचर्स हैं। Jupiter 110 स्कूटर में 113.3cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है जो 5.9kw की पावर और 9.8 NM का टॉर्क ऑफर करता। सिटी में इस स्कूटर को बहुत ही आसानी से हैंडल किया जा सकता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 73,700 रुपये से शुरू होती है।
Ather Rizta
इंटरनेशनल वुमेन डे के मौके पर एथर एनर्जी का Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर भी आप खरीद सकते हैं। इस स्कूटर को खास फैमिली को ध्यान में रखते हुए ही डिजाइन किया गया है। एथर के इस स्कूटर में 3.7kWh का बैट्री पैक दिया गया है जो 160 किलोमीटर रेंज देने का दावा करता है। इस स्कूटर की सीट सबसे लंबी है जिसकी वजह से दो लोग बहुत ही आराम से इस पर बैठ सकते हैं।
इसकी सीट के नीचे 34 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। सामान रखने के लिए इसमें बढ़िया जगह मिल जाती है। Rizta में 7-इंच का टीएफटी स्क्रीन मिलती है जिसमें आपको नोटिफिकेशन अलर्ट्स, लाइव लोकेशन और गूगल मैप्स को सपोर्ट करता है। इस स्कूटर की कीमत 1.35 लाख रुपये से शुरू होती है।
Hero Pleasure Plus Xtec
गर्ल्स आर लेडीज के लिए हीरो मोटोकॉर्प का Pleasure Plus Xtec स्कूटर एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है। इस स्कूटर की कीमत 71,763 रुपये से लेकर 83,813 रुपये तक जाती है। कंपनी ने इसे खास गर्ल्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। हीरो प्लेजर ठीक-ठाक स्कूटर है। इस स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है ताकि आप अपने स्मार्टफोन को इससे कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें अब प्रोजेक्टर LED हेडलैंप भी मिलेगा जोकि रात के समय बेहतर रोशिनी देने में मदद करता है।
इस स्कूटर में 110cc का इंजन लगा है जो 8 bhp की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन माइलेज और परफॉरमेंस के लिहाज से बेहतर माना जाता है। इस स्कूटर को चलाना बेहद आसान है। इसकी सीट लंबी और सॉफ्ट है जिससे आपको बेहतर राइड मिलती है, साथ ही सीट के नीचे आपको अच्छा स्पेस मिल जाएगा। सीट बैकरेस्ट को भी बेहतर बनाया गया है, ताकि पीछे बैठने वाले को आराम मिले।
Ferrato DEFY 22
हाल ही में लॉन्च हुआ OPG Mobility ने Ferrato DEFY 22 स्कूटर बाजार में पेश किया है और यह एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। यह एक बढ़िया स्कूटर है और इसमें फीचर्स भी आपको अच्छे मिल जाते हैं। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छा मॉडल साबित हो सकता है। फुल चार्ज में यह 80km की रेंज ऑफर करता है और इसकी टॉप स्पीड 70kmph है। इस स्कूटर की कीमत 99,999 रुपये है।
यह भी पढ़ें: Honda का नया 125cc स्कूटर जल्द होगा लॉन्च! TVS Ntorq की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
संबंधित खबरें
15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
10 hrs agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
12 hrs agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
15 hrs agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
16 hrs agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
1 day agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
1 day agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
1 day agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
2 days agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
2 days agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines