Nissan Magnite हाल ही में नए अवतार में आई है लेकिन इमे बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलते। इसमें दो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.0L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलते हैं। ये इंजन 6-स्पीड MT या CVT गियरबॉक्स के साथ आते हैं। 20kmpl तक की माइलेज आपको नई मैग्नाइट ऑफ़र करती है। Magnite फेसलिफ्ट की कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स समेत कई अच्छे फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। अगर आप इस SUV से बोर हो गये हैं तो यहां हम आपके लिए 2 बेस्ट ऑप्शन बना रहे हैं जो आपकी पसंद बन सकते हैं।
Mahindra XUV 3XO
महिंद्रा XUV 3XO की एक्स-शोरूम कीमत 7.49 लाख रुपए से शुरू होती है। इसमें 3 इंजन ऑप्शन के ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें एक 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है जो 82kW की पावर और 200 Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा इसका दूसरा इंजन भी 1.2L टर्बो पेट्रोल वाला है जो 96kW की पावर और 200 Nm का टॉर्क देता है। इसका तीसरा 1.5L टर्बो डीजल इंजन 86Kw की पावर और 300 Nm का टॉर्क देता है। ये इंजन मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस हैं और 21.2 km/l तक की माइलेज ऑफर करते हैं।
सेफ्टी में 5 स्टार रेटिंग मिली है। इसके डिजाइन में नयापन है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 26.03 cm की ट्विन HD स्क्रीन दी गई है। स्पेस आपको इस गाड़ी में काफी बढ़िया मिल जाता है। सेफ्टी के लिए इसमें लेवल 2 ADAS, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 6 एयरबैग्स और सबसे बड़ा सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गये हैं।
Skoda Kylaq
नई Skdoa Kylaq एक शानदार SUV है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.89 लाख रुपये से शुरू होती है। इस इस गाड़ी का डिजाइन फ़्रेश लगता है। इसकी फिट और फिनिश बेहतर है। इंजन की बात करें तो इसमें 1.0L का TSi पेट्रोल इंजन लगा है जो 115PS की पावर और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल और DCT ट्रांसमिशन के ऑप्शन के साथ आता है। इसमें 5 लोग आसानी बैठ सकते हैं।
Kylaq में 270 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। स्कोडा कायलाक में 189 का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है। सेफ्टी के के लिए इसमें 6 एयरबबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा और 3 पॉइंट सीट बेल्ट जैसे फीचर्स स्टैण्डर्ड हैं।
यह भी पढ़ें: 34km का माइलेज, 5 स्टार सेफ्टी, ये हैं सबसे सस्ती सेडान कारें, कीमत 6.54 लाख से शुरू
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
7 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
11 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
13 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
14 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines