Best Selling Car: कार कंपनियों ने नवंबर(November 2024) महीने की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। हर बार की तरह इस बार भी छोटी कारों का दबदबा कायम तो रहा साथ ही SUVs की भी मांग लगातार बढ़ रही है। पिछले महीने टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में एक बार फिर मारुति सुजुकी ने अपनी जगह बनाई है। इस बार जिस कार को ग्राहकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया है वो कार कई सालों से अपने भारतीय ग्राहकों को पसंदीदा कार बनी हुई है .. हम बात कर रहे मारुति सुजुकी बलेनो क बारे में…
maruti baleno interior
Maruti Baleno बनी NO.1
पिछले महीने मारुति सुजुकी ने Baleno की 16,393 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि बीते साल कंपनी ने इस गाड़ी की 12,961 यूनिट्स की बिक्री हुईं। इस समय यह मारुति की सबसे ज्याद बिकने वाली कार बन गई है। जबकि Swift की 14,737 यूनिट्स की बिक्री हुई तो वहीं WagonR की 13,982 यूनिट्स की बिक्री हुई। बलेनो का सीधा मुकाबला हुंडई i20 से माना जाता है। i20 एक शानदार कार है, पर बिक्री के मामले में काफी पीछे है। बलेनो की कीमत 6.66 लाख रुपये से लेकर 9.83 लाख रुपये तक जाती है। जबकि CNG मॉडल की कीमत 8.40 लाख और 9.33 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें: Jeep Compass का तेजी से स्टॉक हो रहा है क्लियर, उठा लो 2 लाख का डिस्काउंट
परफॉरमेंस
इंजन की बात करें तो बलेनो में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। 88.5bhp की पावर के साथ यह 113 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। बलेनो CNG के इंजन की बात करें तो ये केवल दो वेरिएंट में है, जो डेल्टा और ज़ेटा वेरिएंट है। इसमें 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसमें लगा हुआ 76 bhp की अधिकतम पावर और 98 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
बलेनो का डिजाइन स्टाइलिश और प्रीमियम है, इसका फ्रंट बोल्ड है। सामने DRLS और राउंड वाले फॉग लैंप के साथ LED हेडलाइट सेटअप के साथ समान फ्रंट फेशिया देखने के लिए मिलेगा। इसके अलावा इसके रियर लुक LED टेललाइट्स देखने को मिलती हैं ।फीचर्स की बात करें तो क्रूज कंट्रोल, ऑटो-फोल्डिंग ORVMs, ऑटो-डिमिंग IRVM और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स देखने के लिए मिलेंगे। इसके अलावा इसमें 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और हिल-होल्ड असिस्ट दिया गया है। इसमें हेड-अप डिस्प्ले के साथ एडवांस फीचर्स हैं।
यह भी पढ़ें: December महीने में नई कार खरीदने का है प्लान तो जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 hr ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
5 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines