Creta की जगह Maruti की ये SUV बनी ग्राहकों की पहली पसंद, कीमत 8.34 लाख से शुरू

Maruti Brezza ने बिक्री में सबको पीछे छोड़ दिया है। दिसंबर महीने की बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट आ चुकी है जिसमें ब्रेजा की 17336 यूनिट्स की बिक्री हुई।

Maruti Suzuki Brezza price, Maruti Suzuki Brezza mileage, auto news, cars under 9 lakhs, cng cars

फाइल फोटो

Maruti Brezza Best Selling in December: दिसंबर महीने की कारों की सेल्स रिपोर्ट आ चुकी है। टॉप 10 कारों में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों की लिस्ट में मारुति सुजुकी से लेकर महिंद्रा की कारें शामिल हैं। देश में एसयूवी गाड़ियों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। हैचबैक और कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट के ग्राहक कॉम्पैक्ट एसयूवी पर शिफ्ट हो रहे हैं। इस बार हुंडई क्रेटा और टाटा पंच को पीछे छोड़ते हुए मारुति सूजुकी की ब्रेजा ने बाजी मार ली है। बिक्री के मामले में ब्रेजा की कितनी यूनिट्स बिकी है।

मारुति सुजुकी ब्रेजा बनी नंबर 1

मारुति सुजुकी ब्रेजा ने बीते दिसंबर महीने में भारतीय कार बाजार में अपनी बिक्री के दम पर तहलका मचा दिया और सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई। पिछले महीने (दिसंबर 2024) ब्रेजा की 17336 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि बीते साल दिसंबर महीने में ही ब्रेजा की कुल 12844 यूनिट्स की बिक्री की थी, यानी बार ग्रोथ (YoY) 35% रही है।

ब्रेजा ने बिक्री के मामले में हुंडई क्रेटा को बुरी तरह पछाड़ दिया है। 4 मीटर से कम लम्बाई वाली ब्रेजा अपने सेगमेंट की सबसे शानदार SUV भी मानी जाती है। यह सबसे ज्यादा आरामदायक भी है। इसमें लगा दमदार इंजन माइलेज के मामले में भी सबसे ऊपर है। पेट्रोल के साथ ब्रेजा में आपको CNG का भी ऑप्शन मिलेगा। ब्रेजा की एक्स शोरूम कीमत 8.34 लाख रुपये की है।

इंजन और पावर

मारुति ब्रेजा में 1.5 लीटर का  पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 103bhp की पावर और 137Nm का टॉर्क देगा। इसे 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलेगा। माइलेज की बात करें तो मैनुअल गियरबॉक्स के साथ यह गाड़ी 20.15kmpl और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ 19.80kmpl तक का माइलेज देती है। इसमें  हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलती है।

Mahindra XUV 3XO से असली मुकाबला होगा

मारुति सुजुकी ब्रेज़ा का सीधा मुकाबला Mahindra XUV 3XO से है। XUV 3XO में 1.2L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है। XUV 3XO में बढ़िया स्पेस के साथ फीचर्स की भरमार है। इसमें 364 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा। सेफ्टी के लिए इसमें लेवल 2 ADAS, 360-डिग्री सराउंड व्यू, ब्लाइंड व्यू मिरर, इलेक्ट्रोनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो होल्ड जैसे फीचर्स मिलते हैं। सिटी ड्राइव से लेकर हाईवे पर यह जमकर चलती है।जिसकी कीमत 7.49 लाख रुपये से शुरू होती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ