Best 350cc bike in India: देश में प्रीमियम और बड़े इंजन वाली बाइक्स का बाजार काफी बड़ा होता नजर आ रहा है। पिछले कुछ सालों में 350cc और इससे ऊपर के इंजन वाली बाइक्स की डिमांड काफी तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में सबसे बड़ा योगदान रॉयल एनफील्ड का है। 350cc सेगमेंट में कंपनी के पास इस समय कई मॉडल मौजूद हैं। लेकिन एक बाइक ऐसी है जिसकी बिक्री सबसे ज्यादा हो रही है। जी हां हम बात कर रहे हैं रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के बारे में…
बिक्री में फिर चमकी क्लासिक 350
क्लासिक 350 की पिछले महीने 28,628 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पछले साल की सामान अवधि में यह आंकडा 23,779 यूनिट्स की बिक्री हुई कंपनी ने इस बार 4849 यूनिट्स ज्यादा बेचीं इतना ही नहीं बिक्री में 20.39% की YOY ग्रोथ हुई इस समय इस बाइक का मार्केट शेयर 37.76% रहा है वहीं बुलेट 350 की पिछले महीने 17,279 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि हंटर 350 की बिक्री 15,972 की बिक्री हुई है
लंबी दूरी के लिए परफेक्ट!
भारत में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 अपने डिजाइन और परफॉरमेंस की वजह से खूब चर्चा में है। यूथ एक साथ फैमिली क्लास की यह पसंदीदा बाइक है। इसकी सॉफ्ट सीट सिटी और लंबी दूरी पर थकान होने नहीं देती। दी डेली यूज़ के लिए भी यह बाइक काफी बेहतर मानी जाती है। इसका सिंपल डिजाइन और बिना ग्राफिक्स की वजह से ग्राहक इससे काफी बोर नहीं होने देते।
इंजन और पावर
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 एक दमदार बाइक है और इसमें 349 cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है जो 20.2 bhp की पावर और 27Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। इस बाइक की रियल टाइम माइलेज 32-35 किलोमीटर है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में इस बाइक ने 40km/l तक का माइलेज भी ऑफर किया है। लंबी दूरी के लिए इस बाइक में 13 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। इस बाइक में 6 कलर ऑप्शन मिलते हैं। दिल्ली में क्लासिक 350 की एक्स-शोरूम कीमत 1.93 लाख रुपये से शुरू होती है।
ध्यान रहे यह एक हैवी इंजन वाली बाइक है, इसकी सीट हाईट आम बाइक से थोड़ी ज्यादा रहती है। ऐसे में अगर आपकी हाईट 5.5 इंच या इससे कम है तो उससे पहले आप बाइक टेस्ट राइड लेकर जरूर देखें। ताकि आपको अंदाजा लग सकेगा कि आप इसे चला पाएंगे या नहीं…
यह भी पढ़ें: बजाज एवेंजर स्ट्रीट 220 भारत में फिर से होगी लॉन्च! डिटेल्स हुई लीक
संबंधित खबरें
EV से भी महंगी Hybrid कारें! फिर ग्राहक क्यों और किस टेक्नोलॉजी के लिए खर्च कर रहे ज्यादा पैसे?
1 hr ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा, खरीदने से पहले जान लें पूरा हिसाब
2 hrs agoठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
3 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
3 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
3 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
4 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
4 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
4 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
4 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines