E Scooter: बढ़ते पेट्रोल के दाम ने सबकी चिंता बढ़ा रखी है। इस चिंता को कम करने के लिए टू व्हीलर निर्माता कंपनियां इंडियन मार्केट में सस्ता और चलाने में कम खर्च आने वाले स्कूटर बना रहे हैं। इसी कड़ी में ई स्कूटर है ingo flee.

यह E Scooter महज 5 रुपये में 50 किलोमीटर तक चलता है

कंपनी का दावा है कि यह E Scooter महज 5 रुपये में 50 किलोमीटर तक चलता है। इसमें 250 W की मोटर लगाई गई है। इसकी बैटरी 1kW/48V की है। इसे फुल चार्ज होने में करीब चार घंटे का समय लगता है। इसे चलाने के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं है।

Advertisment

ingo flee

सामान ढोने के लिए हैवी ड्यूटी बनाया गया है

इसे खासकर सामान ढोने के लिए हैवी ड्यूटी बनाया गया है। ingo flee एक बार फुल चार्ज होने में 55 Km तक चलता है। इसकी टॉप स्पीड 25 kmph है। इसका फ्रंट सस्पेंशन 43mm टेलिस्कोपिक है जो हादसे से बचाता है।

75 किलो वजन आसानी से ले जा सकता है

यह स्कूटर 65 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है यानि यह भारी सामान आसानी से ले जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर आगे 50 किलो तक अधिकतम और पीछे 25 किलो तक अधिकतम तक वजन ले जाने में सक्षम है। Black InGo Flee Basic बाजार में करीब 59,000 हजार रुपये में उपलब्ध है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ