India’s First 7S Electric MPV: भारतीय कार बाजार में Kia इंडिया तेजी से आगे बढ़ रही है, भले ही कंपनी की गाड़ियों में डिजाइन बहुत अच्छा नहीं है। इस साल किआ ने फरवरी में साइरोस एसयूवी लॉन्च की, उसके बाद मई में कैरेंस क्लैविस एमपीवी को बाजार में उतारा। ये दोनों ही गाड़ियां अच्छे फीचर्स के साथ आती हैं। अब पाइपलाइन में अगला नाम कैरेंस क्लैविस ईवी का है, जिसे 15 जुलाई को लॉन्च किया जाना है। आइये जानते हैं इस नई फैमिली कार में क्या कुछ खास और नया देखने को मिलने वाला है।
बैटरी और रेंज
उत्पादन लागत को कम करने के लिए Kia कैरेंस क्लैविस में क्रेटा इलेक्ट्रिक से पावरट्रेन उधार लेने की उम्मीद है। अगर ऐसा हुआ तो इस कार में 42 kWh और 51.4 kWh का समान बैटरी पैक मिल सकता है यही सेटअप क्रेटा इलेक्ट्रिक में भी देखने को मिलता है, जोकि परफॉरमेंस के मामले में काफी दमदार है। फुल चार्ज में 390km और 473km का माइलेज ऑफर कर सकती है। दोनों वैरिएंट फ्रंट-एक्सल माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल करते हैं, क्रमशः 135 पीएस और 171 पीएस का पावर आउटपुट ऑफ़र करेगी। क्लैविस ईवी साइज़ में बड़ी और बड़ा और भारी होने के कारण इसकी रेंज थोड़ी कम हो सकती है। क्रेटा इलेक्ट्रिक के समान, क्लैविस ईवी में चार्जिंग पोर्ट सामने की तरफ लगा है।
फ़ास्ट चार्जिंग की सुविधा
Kia कैरेंस क्लैविस को 11 kW AC फास्ट चार्जर और 50 kW DC फास्ट चार्जर की सुविधा मिलेगी। जो करीब 4 घंटे में गाड़ी को फुल चार्ज कर सकते हैं। क्रेटा इलेक्ट्रिक की तरह, क्लैविस ईवी को ADAS-लिंक्ड रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम मिलने की उम्मीद है। नए मॉडल में क्रेटा इलेक्ट्रिक के साथ कई अन्य खूबियों को शामिल किया जा सकता है। इसमें रियर AC वेंट, वेंटिलेटेड सीटें, स्मार्ट एयर प्यूरीफायर और 8-स्पीकर के साथ BOSE प्रीमियम साउंड सिस्टम मिलेगा।
टेस्टिंग के दौरान आई नजर
हाल ही में कैरेंस क्लैविस ईवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसका डिजाइन काफी हद तक ठीक वैसा होगा जैसा मौजूदा ICE कैरेंस क्लैविस में देखने को मिलता है। इसके फ्रंट में LED DRL, LED हेडलाइट्स, कनेक्टेड टेललाइट, रियर स्किड प्लेट और नए डिजाइन वाले एलॉय व्हील देखने को मिलते हैं।
कितनी होगी कीमत
Kia Carens Clavis EV की संभावित कीमत 16.99 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। Kia आने वाले सालों में ,मास-सेगमेंट पर फोकस करेगी। इसके लिए Syros ev और Seltos ev के अलावा Kia EV3 और EV5 को भी लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Hyundai Creta की नाक में दम करेगी Maruti की नई SUV, जल्द होगी लॉन्च
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
30 mins agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
7 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines