पिछले महीने (नवंबर)देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की जबरदस्त बिक्री हुई है। फेस्टिव सीजन में मिले ऑफर्स और डिस्काउंट का फायदा लगातार जारी है। भारत में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की डिमांड लगतार बढ़ रही है। इस साल 1 जनवरी से नवंबर तक बिक्री 10 लाख पर कर गई है। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि देश में लोग पेट्रोल स्कूटर की तुलना में इलेक्ट्रिक स्कूटरों को कितना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
वाहन वेबसाइट के मुताबिक, 1 जनवरी से अब तक में 10,00,987 यूनिट्स की बिक्री हुई है। साल 2023 की तुलना में इस साल 36% की ग्रोथ देखने को मिली है। उम्मीद है कि बिक्री का यह सिलसिला जारी रहने वाला है।
साल खत्म होते होते ये रिकॉर्ड 1.1 से 1.2 मिलियन यूनिट्स की बिक्री पर पहुंच सकता है। वहीं ये आंकड़ा 2021 की तुलना में 540 प्रतिशत ज्यादा है। दरअसल 2021 में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की बिक्री सिर्फ 1,56,325 यूनिट्स ही हुई थी।
यह भी पढ़ें: क्यों स्पीड कैमरों को हमेशा के लिए अलविदा कहने का आया समय? जानें कारण
बिक्री में चमके ये ब्रांड्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, OLA इलेक्ट्रिक, TVS, BAJAJ और Ather Energy के स्कूटरों की बिक्री बढ़ी है।ओला इलेक्ट्रिक ने इस साल नवंबर तक 3,76,550 यूनिट्स की बिक्री की है। ओला इलेक्ट्रिक ने सबसे ज्यादा वाहन बेचकर नंबर वन पर अपनी जगह बनाये रखी है। ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट पर 37% कब्जा है। वहीं टीवीएस ने 1,87,301 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है ये मार्केट में 19% की हिस्सेदार पर है और दूसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है।
इसके अलावा बजाज ऑटो ने 1,57,528 यूनिट्स की बिक्री की है, वहीं इसी के साथ ये मार्केट में 16% हिस्सेदार बनकर तीसरे नंबर पर है।ए थर एनर्जी बिक्री के मामले में चौथे नंबर पर रहा है। कंपनी ने 1,07,350 यूनिट्स की बिक्री की है। सरकार और ऑटो कंपनियों का इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर मकसद पूरा होता नजर आ रहा है। आने वाले सालों में इस सेगमेंट में तेजी से ग्रोथ हो सकती है। अगले साल ऑटो एक्सपो में कई नए इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक्स लॉन्च होने वाले हैं, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि बाजार में EV की बिक्री बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें: 5 लाख में Tata ला रही है छोटी कार, Maruti को फिर मिलेगी कांटे की टक्कर
संबंधित खबरें
Safari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
58 mins agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 hr agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines